चीन ने पुतिन, किम-जोंग-उन और पेजेश्कियान को सामने से दिखाया अपना सैन्य ताकत

चीन. चीन ने बुधवार को बीजिंग में अपने अब तक के सबसे बड़े सैन्य परेड का आयोजन किया है. यह आयोजन द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के 80 वर्ष पूरे होने पर किया गया. परेड सुबह 9 बजे (भारतीय समय 6:45 AM) शुरू हुआ और इसे चीन की सैन्य ताकत और भविष्य का प्रदर्शन माना जा रहा है. राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन सहित कई विदेशी नेताओं का स्वागत किया. ये नेता आमतौर पर अमेरिका के विरोधी देशों के माने जाते हैं.
चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने इस परेड में अपनी आधुनिक सैन्य क्षमता का संगठित प्रदर्शन किया. इसमें ड्रोन, हाइपरसोनिक मिसाइल और फाइटर जेट जैसे हथियार शामिल थे.सैकड़ों PLA विमान भी इस परेड का हिस्सा बने. 45 सैनिक टुकड़ियां तियानमेन स्क्वायर पर उतरीं और राष्ट्रपति शी जिनपिंग को सलामी दी. परेड लगभग 70 मिनट तक चलना है और शी जिनपिंग के संबोधन की भी संभावना है.
बीजिंग में पुतिन, किम और शी का एक साथ मौजूद होना अमेरिका और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीधा संदेश माना जा रहा है. ट्रंप पहले पुतिन और किम को अपने पाले में लाने की कोशिश कर चुके हैं. वहीं जापान ने विश्व नेताओं से आयोजन में शामिल न होने की अपील की थी, जिस पर चीन ने कड़ा राजनयिक विरोध दर्ज कराया है.इससे पहले चीन ने विक्ट्री डे परेड 10 साल पहले आयोजित किया था. इस बार 80वीं वर्षगांठ पर इसे और भव्य रूप दिया गया है. परेड में कुल 26 विदेशी नेता मौजूद रहे.
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति पुतिन और किम जोंग उन चीन के विक्टरी-डे परेड में एक साथ।
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) September 3, 2025
pic.twitter.com/L2ZTRP9fJf
“सभी देशों और राष्ट्रों को एक-दूसरे का ध्यान रखना चाहिए और एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए, तभी हम इस त्रासदी की पुनरावृत्ति से बच सकते हैं।”
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) September 3, 2025
बीजिंग में सैन्य परेड में भीड़ को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग
pic.twitter.com/AiFb2q3sjF





