विश्व

तनाव काफी बढ़ा: चीन ने दर्जनों युद्धक विमान भेजे, क्या होकर रहेगा युद्ध?

jantaserishta.com
9 April 2023 3:02 PM IST
तनाव काफी बढ़ा: चीन ने दर्जनों युद्धक विमान भेजे, क्या होकर रहेगा युद्ध?
x

DEMO PIC 

ताईपेई (आईएएनएस)| चीन ने रविवार को भी लगातार दूसरे दिन सैन्य अभ्यास के लिए ताइवान की ओर दर्जनों युद्धक विमान भेजे। ताईवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन के अमेरिका दौरे के दौरान यूएस हाउस के स्पीकर केविन मैक्कार्थी से मुलाकात के प्रतिशोध में ये अभ्यास शुरू किया गया है। द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वह चीन के मिसाइल बलों की गतिविधियों पर नजर रख रहा है। अमेरिका ने भी कहा कि वह भी अलर्ट पर है।
ताइवान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने रविवार सुबह ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में लड़ाकू जेट, टोही विमान और ईंधन भरने वाल सहित 58 युद्धक विमान भेजे। 31 विमानों ने मध्य रेखा को पार किया जो ताइवान और चीन के बीच ताइवान जलडमरूमध्य में वास्तविक सीमा है।
पीएलए ने शनिवार सुबह तीन दिवसीय युद्धाभ्यास तत्काल शुरू करने की घोषणा की थी। उसी दिन शाम 7 बजे तक इसने 71 युद्धक विमान और आठ जहाजों को ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में भेजा, जिसमें से लगभग 60 मध्य रेखा को पार कर गए थे।
ताइवान के मंत्रालय ने कहा कि गतिविधि ने हिंद-प्रशांत शांति और स्थिरता का गंभीर उल्लंघन किया है, और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और अर्थव्यवस्थाओं पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। इसने अन्य देशों से चीन के कार्यों के खिलाफ बोलने का आग्रह किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story