विश्व
चीन-रूस विदेश मंत्रियों की बातचीत में ईरान पर हमले की निंदा
jantaserishta.com
3 March 2026 5:44 PM IST

x
बीजिंग: चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 1 मार्च को रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ टेलीफ़ोन पर बातचीत की। वांग यी ने कहा कि चीन हमेशा संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों का समर्थक रहा है और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में बल प्रयोग तथा बल की धमकी का विरोध करता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अमेरिका और इजरायल द्वारा वार्ता प्रक्रिया के दौरान ईरान पर सैन्य हमला करना, एक संप्रभु राष्ट्र के नेता की खुलेआम हत्या करना और उस देश में सत्ता परिवर्तन को भड़काने की कोशिश करना अस्वीकार्य है।
वांग यी ने बातचीत के दौरान चीन के रुख को विस्तार से स्पष्ट किया। उन्होंने पहला बिंदु यह रखा कि तत्काल सैन्य कार्रवाई बंद की जाए। दूसरा, सभी पक्ष यथाशीघ्र वार्ता और संवाद की राह पर लौटें। तीसरा, अंतरराष्ट्रीय समुदाय एकजुट होकर किसी भी प्रकार की एकतरफा सैन्य कार्रवाई और प्रभुत्ववादी दबाव का विरोध करे तथा दुनिया को तथाकथित “लॉ ऑफ़ द जंगल” यानी शक्ति के बल पर चलने वाले नियमों की ओर लौटाने की कोशिशों को सख्ती से खारिज करे।
वहीं, लावरोव ने कहा कि रूस और चीन का रुख इस मुद्दे पर मूल रूप से समान है और दोनों देशों की स्थितियां एक-दूसरे का समर्थन करती हैं। उन्होंने कहा कि रूस, चीन के साथ संवाद और समन्वय को और मजबूत करना चाहता है और संयुक्त राष्ट्र, शांगहाई सहयोग संगठन (एससीओ) जैसे बहुपक्षीय मंचों के ज़रिये स्पष्ट संदेश देने को तैयार है कि युद्ध तुरंत बंद हो, स्थिति में और तनाव न बढ़ाया जाए और सभी पक्ष राजनयिक प्रक्रिया की ओर लौटें।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





