
OSAKA ओसाका: एक्सपो में 13 अप्रैल को अपने उद्घाटन के बाद से चाइना पैवेलियन ने दुनियाभर से 13 लाख से अधिक आगंतुकों का स्वागत किया है। औसत दैनिक उपस्थिति लगभग 10,000 रही है। 80 से अधिक देशों और क्षेत्रों के 200 से अधिक गणमान्य व्यक्तियों और प्रमुख हस्तियों ने चाइना पैवेलियन का दौरा किया। इसके अलावा, पैवेलियन ने चीन के विभिन्न प्रांतीय, क्षेत्रीय और नगरपालिका गतिविधि सप्ताह, कॉर्पोरेट दिवस और थीम दिवस सहित 40 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए। चाइना पैवेलियन ओसाका एक्सपो में सबसे लोकप्रिय राष्ट्रीय पैवेलियनों में से एक बन गया है। बुधवार को आयोजित एक न्यूज ब्रीफिंग में चीन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन परिषद की प्रवक्ता वांग गुआन्नान ने पैवेलियन की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि एक्सपो के समापन में 50 दिन से भी कम समय बचा है।
वांग ने बताया कि चाइना पैवेलियन चीन के छिंगहाई, युन्नान, शांक्सी और अन्य प्रांतों, स्वायत्त प्रदेशों और नगर पालिकाओं के उत्कृष्ट उद्यमों और संस्थानों को विविध और समृद्ध विनिमय गतिविधियों के आयोजन का समर्थन करता रहेगा। इसका उद्देश्य चीनी उद्यमों को वैश्विक स्तर पर जुड़ने का अवसर प्रदान करना है। चीन के ब्रांड देश की छवि और सांस्कृतिक सॉफ्ट पावर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। चाइना एनर्जी इंजीनियरिंग, आईफ्लाईटेक, कॉस्को शिपिंग, ब्लैक मिथ वुखोंग, लाबूबु जैसे कई प्रसिद्ध चीनी ब्रांड विभिन्न रूपों में पैवेलियन में उपस्थित हुए।
वांग गुआन्नान ने कहा कि इन ब्रांडों द्वारा प्रदर्शित तकनीकी शक्ति, नवाचार और आधुनिक जीवनशैली दुनिया को चीनी शैली के आधुनिकीकरण का उज्ज्वल भविष्य दिखाती है। पैवेलियन ने तकनीकी प्रदर्शन, सांस्कृतिक प्रस्तुति और ब्रांड नवाचार के माध्यम से वैश्विक आगंतुकों को आकर्षित किया। चाइना पैवेलियन की लोकप्रियता इसके समर्पित कार्यक्रमों, इंटरएक्टिव प्रदर्शनों और वैश्विक दर्शकों के साथ जुड़ने की क्षमता को दर्शाती है। इसके जरिए चीनी प्रांतों और कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने नवाचार और संस्कृति का प्रभाव दिखाया।





