
CHIN चीन: शांगहाई सहयोग संगठन (एससीओ) ने चीन और अन्य सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाने और अनुभव साझा करने का महत्वपूर्ण मंच तैयार किया है, जिससे स्थानीय लोगों को सुविधाएं और लाभ मिले हैं। इसी सहयोग का नतीजा है कि पाकिस्तान के लाहौर में वर्ष 2020 में चीनी कंपनी द्वारा निर्मित मेट्रो ऑरेंज लाइन का संचालन शुरू हुआ। यह पाकिस्तान का पहला आधुनिक मेट्रो सिस्टम है।
अब लाहौर की ऑरेंज लाइन सुरक्षित रूप से चल रही है और यात्रियों ने लगभग 26 करोड़ बार इसका उपयोग किया है। मेट्रो लाइन की कुल लंबाई लगभग 27 किलोमीटर है, जिसमें 26 स्टेशन शामिल हैं। इसमें 2 भूमिगत स्टेशन और 24 एलिवेटेड स्टेशन हैं।
औसत दैनिक यात्री संख्या लगभग 2 लाख है और प्रतिदिन 290 ट्रेनें चलाई जाती हैं। इस मेट्रो सेवा से न केवल स्थानीय लोगों को यात्रा में सुविधा मिली है, बल्कि आसपास के वाणिज्यिक और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिला है। एससीओ और चीन के सहयोग ने लाहौर के आधुनिक परिवहन ढांचे को मजबूती दी है और शहर के सार्वजनिक परिवहन में सुधार किया है।





