
x
Chin चीन: राष्ट्रीय फिल्म ब्यूरो और चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के तत्वावधान में वाणिज्य मंत्रालय की सहायता में वर्ष 2026 फिल्म अर्थव्यवस्था संवर्धन वर्ष का शुभांरभ समारोह चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित हुआ। इसमें सीएमजी के महानिदेशक शन हाईश्योंग और उप वाणिज्य मंत्री यान तोंग ने हिस्सा लिया।
अपूर्ण आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में चीन में फिल्म औद्योगिक श्रृंखला का कुल उत्पादन मूल्य 8 खरब 10 अरब युआन से अधिक है। फिल्में आर्थिक और सामाजिक विकास के अलग-अलग क्षेत्रों से गहराई से जुड़ती हैं। वर्ष 2026 फिल्म अर्थव्यवस्था संवर्धन वर्ष के तहत विभिन्न क्षेत्रों में तरह तरह प्रचार गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि फिल्म से जुड़े खपत बढ़ सके और आर्थिक व सामाजिक विकास को सहायता दी जा सके।
शुभांरभ समारोह में सरकारी विभाग, बैंकों और मनोरंजन प्लेटफॉर्मों ने संयुक्त रूप से घोषणा की कि पूरे साल में कम से कम 1 अरब 20 करोड़ युआन की फिल्म सब्सिडी दी जाएगी, ताकि फिल्म बाजार में नई उम्मीद जग सके। बताया जाता है कि अब चीन में एलईडी सिनेमा स्क्रीनिंग तकनीक दुनिया में आगे है। एलईडी सिनेमाघरों की संख्या दुनिया के पहले स्थान पर है।
Tagsचीनफिल्म अर्थव्यवस्थासीएमजीवाणिज्य मंत्रालयफिल्म उद्योगसब्सिडीएलईडी सिनेमापेइचिंगआर्थिक विकाससामाजिक विकासजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





