ताइवान Strait में अमेरिकी युद्धपोत की मौजूदगी पर चीन की नजर, समुद्री तनाव बढ़ा

World वर्ल्ड: चीन की सेना ने जानकारी दी है कि उसने अपनी नौसेना और वायुसेना की इकाइयों को तैनात कर अमेरिकी मिसाइल विध्वंसक पोत USS William P. Lawrence की निगरानी की, जो ताइवान जलडमरूमध्य से होकर गुजरा। यह मार्ग सामरिक दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है, और चीन इसे अपने क्षेत्र का हिस्सा बताता है। हालांकि अमेरिका और उसके सहयोगी देश इस जलमार्ग का उपयोग अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत स्वतंत्र नौवहन अधिकार के तौर पर करते हैं।
चीन की Eastern Theatre Command ने इस घटना को “प्रचार” करार दिया और अमेरिका पर अंतरराष्ट्रीय राय को भटकाने का आरोप लगाया। घटना की पुष्टि करते हुए एक वीडियो भी साझा किया गया, जिसमें एक चीनी नौसैनिक अमेरिकी पोत की दूरबीन से निगरानी करते दिखा।
यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब हाल ही में चीन ने ताइवान के चारों ओर सैन्य अभ्यास किए थे, जिस पर ताइपे और वॉशिंगटन दोनों ने चिंता जताई थी। अमेरिका की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।





