विश्व

चीन ने ग्रामीण सड़कों की नियमावली जारी की

jantaserishta.com
23 July 2025 5:36 PM IST
चीन ने ग्रामीण सड़कों की नियमावली जारी की
x
बीजिंग: चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने हाल ही में राज्य परिषद आदेश पर हस्ताक्षर कर ग्रामीण सड़कों की नियमावली जारी की, जो 15 सितंबर 2025 को लागू होगी। इस नियमावली का उद्देश्य ग्रामीण सड़कों के गुणवत्ता विकास को बढ़ाना है ताकि चौतरफा ग्रामीण पुनरुत्थान और कृषि व गांव के आधुनिकीकरण को गति देने की आवश्यकता पूरी की जाए।
इस नियमावली में कहा गया कि ग्रामीण सड़कों के विकास में सरकारी नेतृत्व, समग्र समायोजन तथा स्थानीय ठोस स्थिति पर कायम रहकर सुविधाजनक और उच्च कुशलता वाला ग्रामीण यातायात बुनियादी संस्थापन संपूर्ण बनाया जाना चाहिए।
इस नियमावली में स्पष्ट किया गया कि जिला स्तरीय सरकार अपने प्रशासनिक क्षेत्र में ग्रामीण सड़कों के विकास की मुख्य जिम्मेदारी उठाती है। राज्य परिषद के यातायात विभाग और जिले पर स्थानीय सरकार को निर्देशन और निगरानी मजबूत करनी चाहिए।
इस नियमावली में कहा गया कि ग्रामीण सड़क निर्माण में सड़क नेटवर्क की गुणवत्ता उन्नत करना मुख्य कार्य है। नवनिर्मित सड़क को सड़क तकनीकी मापंदडों से मेल खाना है। वर्तमान में निम्न स्तरीय तकनीकी मांग से अनुरूप नहीं होने वाली सड़कों का सुधार किया जाना है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story