विश्व

जापान के कब्जे वाले सेनकाकू द्वीप को लेकर चीन बढ़ा रहा है तनाव

Gulabi
29 April 2021 12:58 PM GMT
जापान के कब्जे वाले सेनकाकू द्वीप को लेकर चीन बढ़ा रहा है तनाव
x
चीन तनाव बढ़ा रहा है

जापान के कब्जे वाले सेनकाकू द्वीप को लेकर चीन तनाव बढ़ा रहा है। उसने इस बार द्वीप का लैंडस्केप या भूदृश्य सर्वे जारी किया है। चीन इसको अपना दिआओयू द्वीप बताता है। लैंडस्केप सर्वे जारी करते हुए ड्रैगन ने एक बार फिर इस पर दावा जताने की कोशिश की है। चीन के प्राकृतिक संसाधन विभाग ने सेनकाकू के साथ ही दो अन्य द्वीपों का सर्वे जारी किया है। इस द्वीप पर जापान का कब्जा होते हुए भी चीन और ताइवान दोनों ही अपना अधिकार जता रहे हैं।

चीनी मंत्रालय ने कहा है कि हाल के सर्वे से भौगोलिक स्थिति के आकंड़ों में सुधार होगा। इससे डिआओयू द्वीप के प्रबंधन और जलवायु सुरक्षा में सहायता मिलेगी। मंत्रालय ने इस पर रिपोर्ट जारी करते हुए यहां के नक्शे भी भी जारी किए हैं। इसके साथ ही कुछ फोटो भी जारी किए गए हैं, जिनमें सर्वे करने वाला पोत भी दिखाई दे रहा है। ज्ञात हो कि सेनकाकू द्वीप की सीमा में चीन कई बार घुसपैठ कर चुका है। सर्वे और इसकी रिपोर्ट जारी करने से जापान के साथ चीन का तनाव और बढ़ गया है।
मंत्रालय ने कहा कि नक्शे ऐतिहासिक सर्वेक्षण डेटा के साथ-साथ हाई-रिज़ॉल्यूशन सैटेलाइट रिमोट सेंसिंग सर्वे पर आधारित है। रिपोर्ट में द्वीप के कुछ फोटो और आइलेट्स शामिल थे। हाल ही में विवादित पूर्वी चीन सागर में चीन गतिविधियां बढ़ने से चीन और जापान के बीच तनाव बढ़ गया है। हाल ही में विवादित पूर्वी चीन सागर में चीन गतिविधियां बढ़ने से चीन और जापान के बीच तनाव बढ़ गया है। पिछले महीने,जापान ने कहा कि चीनी तटरक्षकों की सेनकाकू द्वीपों के पास पास गतिविधि बढ़ गई हैं। इस महीने की शुरुआत में, जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने चीन से पूर्वी चीन सागर में सेनकाकू द्वीपों के आसपास अवैध घुसपैठ रोकने का आग्रह किया था। दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों के बीच वर्चुअल बैठक के बाद चीन के रक्षा मंत्रालय ने जापान से उकसाने वाले कदम उठाने से रोकने और विवादित द्वीपों को लेकर चीन पर निशाना साधने से बचने का आग्रह किया था।
Next Story