
x
DEMO PIC
इस्लामाबाद (आईएएनएस)| पाकिस्तान के वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारियों ने वाणिज्य पर सीनेट की स्थायी समिति को बताया है कि चीन पाकिस्तान से गधों को आयात करने में दिलचस्पी रखता है। जियो न्यूज की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों ने कहा कि चीन मीट के निर्यात का एक बड़ा बाजार है।
जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थायी समिति के सदस्य दिनेश कुमार ने कहा कि चीन पाकिस्तान से गधों के साथ-साथ कुत्तों को भी निर्यात करने के लिए कह रहा है।
जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस पर सीनेटर अब्दुल कादिर ने कहा कि चीनी राजदूत कई बार पाकिस्तान से मांस निर्यात करने की बात कर चुके हैं। सीनेटर मिर्जा मुहम्मद अफरीदी ने अपने सुझाव में कहा कि चूंकि अफगानिस्तान में जानवर तुलनात्मक रूप से सस्ते हैं, इसलिए पाकिस्तान उन्हें वहां से आयात कर सकता है और फिर उनके मांस को चीन को निर्यात कर सकता है।
हालांकि, वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारियों ने समिति को सूचित किया कि जानवरों में लम्पी स्किन रोग के प्रसार के कारण, अफगानिस्तान से उनके आयात पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
जानवरों के निर्यात के विषय के अलावा, स्थायी समिति ने पांच निर्यात क्षेत्रों को दी गई बिजली सब्सिडी को वापस लेने पर चिंता व्यक्त की। इसके जवाब में, वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि सब्सिडी वापस करने के लिए वित्त मंत्रालय के समक्ष मुद्दा उठाया गया है क्योंकि निर्यात क्षेत्र विभिन्न कठिनाइयों का सामना कर रहा है।
स्थायी समिति ने सिफारिश की है कि सरकार निर्यात उद्योग को बिजली सब्सिडी के मुद्दे को जल्द से जल्द हल करे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





