विश्व

चीन ने अमेरिकी रक्षा कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

Riyaz Ansari
9 April 2025 11:53 PM IST
चीन ने अमेरिकी रक्षा कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
x

बीजिंग: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीनी आयात पर 50% अतिरिक्त टैरिफ लगाने के बाद, चीन ने बुधवार को 18 अमेरिकी रक्षा कंपनियों पर नए प्रतिबंध लागू कर दिए। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने 12 कंपनियों को "नियंत्रण सूची" में डाला है, जिससे उन्हें दोहरे उपयोग वाली वस्तुओं के निर्यात पर रोक लग गई है। इसके अलावा, छह कंपनियों को "अविश्वसनीय संस्थाओं" की सूची में शामिल किया गया है, जिन पर चीन से व्यापार और निवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

बीजिंग ने अमेरिकी वस्तुओं पर टैरिफ पहले से तय 34% के अतिरिक्त 50% और बढ़ाकर कुल 84% कर दिया है। यह नया टैरिफ गुरुवार से लागू होगा और खासकर उन अमेरिकी कंपनियों को प्रभावित करेगा जो पेंटागन और संघीय एजेंसियों को आपूर्ति करती हैं।

चीन ने बताया कि “अविश्वसनीय” सूची में शामिल कंपनियों पर यह कार्रवाई ताइवान को हथियारों की बिक्री और सैन्य सहयोग के कारण की गई है।


Next Story