विश्व

चीन ने दुनिया का सबसे बड़ा भाषा संसाधन डेटाबेस तैयार किया

Rani Sahu
16 Aug 2023 11:28 AM GMT
चीन ने दुनिया का सबसे बड़ा भाषा संसाधन डेटाबेस तैयार किया
x
बीजिंग (आईएएनएस)। चीनी शिक्षा मंत्रालय ने हनान प्रांत के आनयांग शहर में एक न्यूज़ ब्रीफ़िंग आयोजित कर चीन की श्रेष्ठ भाषा और संस्कृति के विकास की जानकारी दी। शिक्षा मंत्रालय के भाषा और अक्षर सूचना प्रबंधन ब्यूरो के प्रधान थ्येन लीशिन ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय भाषा आयोग समेत आठ विभागों ने प्राचीन अक्षर और चीनी सभ्यता विरासत और विकास परियोजना शुरू की और व्यापक और व्यवस्थित रूप से प्राचीन अक्षरों का अध्ययन किया।
अभी तक परियोजना ने एक सहयोगी अनुसंधान और नवाचार मंच बनाने के लिए राष्ट्रीय श्रेष्ठ शक्तियों को एकीकृत किया है, और प्राचीन अक्षरों के ऐतिहासिक विचार और सांस्कृतिक मूल्य की गहराई से खोज और व्याख्या की है।
पहले खेप में कुल 17 विश्वविद्यालयों और सांस्कृतिक संग्रहालयों और 420 से अधिक विशेषज्ञों व विद्वानों ने इस परियोजना में भाग लिया है। लगभग 200 प्रमुख अनुसंधान परियोजनाओं ने महत्वपूर्ण परिणामों की एक श्रृंखला उत्पन्न की है।
परियोजना के पहले चरण में चीन में 120 से अधिक भाषाओं और बोलियों को कवर करते हुए 34 प्रांतों, स्वायत्त प्रदेशों और केंद्र शासित शहरों (हांगकांग, मकाओ और थाईवान सहित) में 1,700 से अधिक सर्वेक्षण बिंदुओं का सर्वेक्षण और संरक्षण पूरा कर लिया गया है। साथ ही दुनिया का सबसे बड़ा भाषा संसाधन डेटाबेस बनाया गया है।
Next Story