विश्व

चीन के पास सूरज से भी ताकतवर कृत्रिम सूर्य, 100 सेंकेंड तक पैदा किया 12 करोड़ डिग्री सेल्सियस का तापमान

Neha Dani
3 Jun 2021 5:22 AM GMT
चीन के पास सूरज से भी ताकतवर कृत्रिम सूर्य, 100 सेंकेंड तक पैदा किया 12 करोड़ डिग्री सेल्सियस का तापमान
x
चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज ऑपरेट कर रहे हैं।

चीन के आर्टिफिशियल सूरज में लगे न्यूक्लियर फ्यूजन (Nuclear Fusion) रिएक्टर ने शुरू होते ही विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। इस रिएक्टर ने 100 सेकेंड तक 12 करोड़ डिग्री सेल्सियस का तापमान पैदा किया है। यह तापमान सूरज के तापमान से 10 गुने से भी काफी ज्यादा है। धरती पर आजतक किसी भी देश में इतना ज्यादा कृत्रिम तापमान को पैदा नहीं किया जा सका है। इस रिएक्टर से इतनी ज्यादा ऊर्जा पैदा की गई है कि इसे 'आर्टिफिशल सूरज' कहा जा रहा है। इसकी मदद से चीन ने परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में अपनी रिसर्च की क्षमता को भी बढ़ाया है। चीनी वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि प्रायोगिक उन्नत सुपरकंडक्टिंग टोकामक से चीन को एक असीमित हरित ऊर्जा का सोर्स मिल जाएगा। इससे ईंधन के लिए चीन की दूसरे देशों पर निर्भरता और प्रदूषण के स्तर में भी काफी कमी आने की उम्मीद है।

12 करोड़ डिग्री सेंटीग्रेड का तापमान पैदा कर तोड़ा रिकॉर्ड
इस आधुनिक रिएक्टर को पहली बार पिछले साल 2020 में स्टार्ट किया गया था। तब इस रिएक्टर ने 100 सेकेंड के लिए 10 करोड़ डिग्री सेंटीग्रेड का तापमान पैदा किया था। लेकिन, इस बार चीन के इस न्यूक्लियर फ्यूजन रिएक्टर ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 12 करोड़ डिग्री सेंटीग्रेड का तापमान पैदा किया है। शेन्जेन के साउथर्न यूनिवर्सिची ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के फिजिक्स डिपॉर्टमेंट के डॉयरेक्टर ली मियाओ ने चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स को बताया कि इस प्रोजेक्ट का अगला लक्ष्य एक हफ्ते के लिए रिएक्टर को इसी तापमान पर चलाना हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा इतनी ज्यादा गर्मी को कृत्रिम रूप से बनाना भी अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। अब इन वैज्ञानिकों का अंतिम लक्ष्य इस तापमान को लंबे समय तक स्थिर स्तर पर बनाए रखना होना चाहिए।
शक्तिशाली चुंबकीय क्षेत्र से पैदा करता है असीम ऊर्जा
यह मशीन चीन की सबसे बड़ी और सबसे आधुनिक एटमिक फ्यूजन एक्सपेरिमेंटर रिसर्च डिवाइस गर्म प्लाज्मा को संलयन के स्तर तक पहुंचाने के लिए एक शक्तिशाली चुंबकीय क्षेत्र का उपयोग करता है। इस डिवाइस को कभी भी खत्म न होने वाली स्वच्छ ऊर्जा प्रदान करने के लिए सूरज और तारों के अंदर अपनेआप पैदा होने वाले परमाणु संलयन प्रक्रिया को दोहराने के लिए डिजाइन किया गया है। इसी कारण यह डिवाइस 12 करोड़ डिग्री सेल्सियस तक का तापमान पैदा करने में सक्षम हो पाई है। इस डिवाइस को चीन के अनहुई प्रांत में में लगाया गया है जिसका काम पिछले साल के आखिरी महीनों में पूरा हुआ था। इसके रिएक्टर को अत्याधिक गर्मी और शक्ति के कारण कृत्रिम सूर्य का नाम दिया गया है। इस रिएक्टर को चीन के हेफेई इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल साइंस और चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज ऑपरेट कर रहे हैं।


Next Story