विश्व

लद्दाख के रुटोग सैन्‍य ठ‍िकाने पर बड़े पैमाने पर चीन ने जमा किया हथियारों का जखीरा, देखे तस्वीर

Rounak Dey
16 May 2021 11:52 AM IST
लद्दाख के रुटोग सैन्‍य ठ‍िकाने पर बड़े पैमाने पर चीन ने जमा किया हथियारों का जखीरा, देखे तस्वीर
x
तस्‍वीर में चीन के उपकरण साफ नजर आ रहे हैं।

लद्दाख की पैंगोंग त्‍सो झील के फिंगर 4 से लेकर 8 तक सेना को हटाने वाले चीन ने पास में ही स्थित अपने सैन्‍य ठिकाने रुटोग में बड़े पैमाने पर हथियार और सैनिक जमा कर रखे हैं। सैटलाइट तस्‍वीरों से साफ नजर आ रहा है कि चीन ने न केवल यहां सैनिक तैनात कर रखे हैं, बल्कि अपने रुटोग सैनिक अड्डे का तेजी से आधुनिकीकरण कर रहा है। चीनी तैयारी से साफ नजर आ रहा है कि अगर उसे भारत की ओर से खतरे का अंदेशा हुआ तो वह तत्‍काल बड़े पैमाने पर सैनिक और हथियार पैंगोंग झील के पास भेज सकता है।

अपने व्यस्त समय से 10 मिनट निकालें और खेलें ये क्विज


द इंटेलिजेंस की ओर से 11 मई को ली गई सैटलाइट तस्‍वीरों में नजर आ रहा है कि चीन ने रुटोग में युद्धक वाहन, हथियारों का जखीरा, जवानों को गरम रखने वाले टेंट लगा रखे हैं। चीन ने कई ऐसे बैरक बनाए हैं जिन्‍हें ऊपर ढंक रखा है ताकि सैटलाइट से उसके अंदर नहीं देखा जा सके। विशेषज्ञों का कहना है कि इसके अंदर चीन ने बड़े पैमाने पर हथियार छिपाकर रखे हैं। तस्‍वीर से चीनी सैन्‍य बेस काफी विशाल नजर आ रहा है।
चीन अक्‍साई चिन इलाके में नए हेलीपोर्ट और बैरक बना रहा
उधर, चीन अक्‍साई चिन इलाके में भी बहुत तेजी से आधारभूत‍ ढांचे को मजबूत कर रहा है। सैटलाइट तस्‍वीरों से पता चला है कि चीन अक्‍साई चिन इलाके में नए हेलीपोर्ट और बैरक बना रहा है। यही नहीं चीन भारत से सटे इलाकों में सड़कें और सैनिकों के आने जाने के लिए जरूरी आधारभूत ढांचे को मजबूत करने में जुट गया है। तस्‍वीर में चीन के उपकरण साफ नजर आ रहे हैं।


Next Story