
x
Bijing बीजिंग। रिपोर्ट के अनुसार, 'समुद्री जैव विविधता समझौता' 17 जनवरी से आधिकारिक रूप से लागू हो गया है, चीन समेत 82 देश और यूरोपीय संघ इसके हस्ताक्षरकर्ता बन चुके हैं। गलवार को, चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कुओ च्याखुन ने इस संबंध में कहा कि 'समझौते' के पहली खेप वाले हस्ताक्षरकर्ता देश और अनुबंधित पक्ष के रूप में, चीन इस समझौते के लागू होने का स्वागत करता है और इसे बधाई देता है।
चीनी प्रवक्ता के अनुसार, 'समुद्री जैव विविधता समझौता' संयुक्त राष्ट्र के ढांचे के अंतर्गत एक ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय संधि है। इसके लागू होने से समुद्री क्षेत्र में वैश्विक शासन का एक नया अध्याय खुल गया है और यह बहुपक्षवाद की जीत है। उन्होंने कहा कि चीन हमेशा से ही वास्तविक बहुपक्षवाद का पालन करते हुए संयुक्त राष्ट्र को केंद्र में रखकर बनाई गई अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था का समर्थन करता है, और महासागर के संरक्षण और सतत उपयोग को अत्यधिक महत्व देता है। एक जिम्मेदार प्रमुख देश के रूप में, चीन वैश्विक महासागर प्रशासन में गहराई से शामिल है और समझौते के कार्यान्वयन में सकारात्मक योगदान देने की इच्छा और क्षमता रखता है।
कुओ च्याखुन ने यह भी कहा कि चीन इस समझौते के पूर्ण, सटीक और प्रभावी कार्यान्वयन का संयुक्त रूप से समर्थन करने के लिए विभिन्न पक्षों के साथ संचार और सहयोग को मजबूत करना चाहता है, ताकि वैश्विक महासागरीय शासन को आगे बढ़ाने और अंतर्राष्ट्रीय समुद्री व्यवस्था को बनाए रखने में अधिक योगदान दिया जा सके। इसके अलावा, कुओ च्याखुन ने यह भी उल्लेख किया कि 'समुद्री जैव विविधता समझौते' के उद्देश्यों और लक्ष्यों की प्राप्ति को बढ़ावा देने तथा अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समग्र हितों की रक्षा करने के लिए, चीन ने समझौते के सचिवालय को चीन के श्यामन शहर में स्थापित करने के लिए आवेदन करने का निर्णय लिया है और 16 जनवरी को संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को इस निर्णय की सूचना दे दी है।
उन्होंने परिचय देते हुए कहा कि दक्षिण चीन के फूच्येन प्रांत के श्यामन शहर को 'समुद्र के किनारे बसा उद्यान शहर' के नाम से जाना जाता है, जो अपने समृद्ध इतिहास, सुंदर और रहने योग्य वातावरण और खुलेपन एवं समावेशिता के लिए प्रसिद्ध है। नवाचार के लिए उपजाऊ भूमि और समृद्ध समुद्री अर्थव्यवस्था के लिए यह शहर विश्व स्तर पर ख्याति प्राप्त है। अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सहयोग के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में श्यामन द्वारा सतत समुद्री विकास के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयास 'समझौते' के उद्देश्य और लक्ष्यों के साथ पूर्णतः मेल खाते हैं।
प्रवक्ता कुओ च्याखुन ने और कहा कि चीन 'समझौते' के उद्देश्यों को बेहतर ढंग से प्राप्त करने में सहायता के लिए सचिवालय को सर्वोत्तम संभव कार्य वातावरण प्रदान करने के लिए तत्पर है। हमारा मानना है कि श्यामन 'समुद्री जैव विविधता समझौते' के सचिवालय के लिए सबसे आदर्श मेजबान शहर है।
Tagsसमुद्री जैव विविधता समझौताचीनश्यामन शहरमहासागर संरक्षणवैश्विक महासागर प्रशासनबहुपक्षवादअंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यवस्थासचिवालयसतत विकासकुओ च्याखुनसंयुक्त राष्ट्र82 हस्ताक्षरकर्ता देशजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





