
x
Beijing बीजिंग: संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि मंडल के कार्यवाहक प्रभारी सुन लेई ने 15 जनवरी को संयुक्त राष्ट्र महासचिव की प्राथमिकताओं पर वार्षिक ब्रीफिंग में भाषण दिया। उन्होंने कहा कि चीन विभिन्न पक्षों के साथ मिलकर बहुपक्षवाद और संयुक्त राष्ट्र के केंद्र वाली अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था का दृढ़तापूर्वक समर्थन करता है, शांति की रक्षा करता है, विकास को बढ़ावा देता है और मानव जाति के लिए साझा भविष्य समुदाय के निर्माण को आगे बढ़ाता है।
सुन लेई ने कहा कि आज विश्व उथल-पुथल से भरा है और संयुक्त राष्ट्र गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। अंतर्राष्ट्रीय परिस्थिति जितनी जटिल होती है, संयुक्त राष्ट्र के अधिकार और प्रतिष्ठा को बनाए रखना और अंतर्राष्ट्रीय मामलों में इसकी केंद्रीय भूमिका की रक्षा करना उतना ही महत्वपूर्ण हो जाता है।
उन्होंने यह भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों को दृढ़तापूर्वक कायम रखा जाना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र के तीनों स्तंभों को संतुलित तरीके से आगे बढ़ाया जाना चाहिए। शांति और सुरक्षा, विकास और मानवाधिकार के तीन स्तंभ एक-दूसरे के पूरक हैं और इनमें से किसी की भी उपेक्षा नहीं की जानी चाहिए। वैश्विक दक्षिण के लिए विकास सर्वोपरि महत्व का विषय है और इसे हमेशा अंतर्राष्ट्रीय एजेंडा के केंद्र में रखा जाना चाहिए। इसके साथ वैश्विक शासन व्यवस्था में सुधार और उसे बेहतर बनाने की आवश्यकता भी है।
Tagsसंयुक्त राष्ट्रचीनसुन लेईस्थायी प्रतिनिधिबहुपक्षवादशांति सुरक्षामानवाधिकारवैश्विक विकाससाझा भविष्यअंतर्राष्ट्रीय व्यवस्थावैश्वजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





