विश्व

ताइवान मसले पर फिलीपींस के राष्ट्रपति की टिप्पणी पर चीन ने जताया रोष

jantaserishta.com
8 Aug 2025 4:59 PM IST
ताइवान मसले पर फिलीपींस के राष्ट्रपति की टिप्पणी पर चीन ने जताया रोष
x
बीजिंग: चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने 8 अगस्त को ताइवान पर फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर की टिप्पणी को लेकर संवाददाता के सवालों का जवाब दिया। रिपोर्ट के अनुसार फिलीपींस के राष्ट्रपति ने भारत के दौरे के अवसर पर एक इंटरव्यू में कहा कि अगर ताइवान मुद्दे पर चीन और अमेरिका के बीच मुकाबला हो, तो फिलीपींस का इससे बाहर रहना असंभव है। यह पूरी तरह से फिलीपींस की भौगोलिक स्थिति से निर्धारित होता है। अगर ताइवान जलडमरूमध्य में पूर्ण पैमाने पर युद्ध छिड़ता है, तो फिलीपींस अनिवार्य रूप से इसमें शामिल होगा। हमें अपनी राष्ट्रीय भूमि और संप्रभुता की रक्षा करनी होगी। इसके अलावा, ताइवान में व्यापक फिलीपीनी नागरिक रहते हैं। अगर युद्ध छिड़ा, तो यह तुरंत एक मानवीय मुद्दा बन जाएगा। हमें इसमें हस्तक्षेप करना होगा और फिलीपीनी नागरिकों को वापस लाने का प्रयास करना होगा।
इस बारे में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि दुनिया में सिर्फ एक चीन है। ताइवान चीन की प्रादेशिक भूमि का एक अभिन्न भाग है। ताइवान मामला चीन का अंदरूनी मामला है और चीन के मूल हितों का केंद्र है। ताइवान मुद्दे को कैसे सुलझाया जाए, यह चीनी लोगों का मामला है। इसमें दूसरों के हस्तक्षेप की कोई इजाजत नहीं है। प्रवक्ता ने कहा कि फिलीपींस सरकार ने एक चीन की नीति पर कायम रहने का वादा किया है, लेकिन अब वह इससे मुकर रही है। फिलीपींस ने परिणाम की अनदेखी कर लगातार गलत और उत्तेजक व्यवहार किया। इससे
चीन-फिलीपींस संबंधों को नुकसान पहुंचेगा। चीन इसका कड़ा विरोध करता है। चीनी विदेश मंत्रालय और फिलीपींस स्थित चीनी दूतावास ने गंभीरता से यह मामला उठाया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story