चीन ने 90 से अधिक के साथ अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ ऊर्जा सहयोग तंत्र की स्थापना की

बीजिंग, 25 मई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय ऊर्जा ब्यूरो ने हाल ही में कहा कि चीन ने 90 से अधिक देशों, क्षेत्रों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ ऊर्जा सहयोग तंत्र की स्थापना की है। बेल्ट एन्ड रोड पहल पेश करने के बाद दस वर्षों में ऊर्जा सहयोग गहन हो रहा है, और इससे जुड़े देशों की जनता को वास्तविक लाभ मिला है।
मध्य एशिया प्राकृतिक गैस पाइपलाइन पश्चिम में तुर्कमेनिस्तान से शुरू होती है, उज्बेकिस्तान और कजाकिस्तान से होकर गुजरती है, और चीन के शिनच्यांग में प्रवेश करती है। जिसकी कुल लंबाई लगभग दस हजार किमी. है। ए, बी और सी सभी लाइनों का इस्तेमाल किए जाने के बाद वह दुनिया में सबसे लंबी अंतर्राष्ट्रीय प्राकृतिक गैस पाइपलाइन बन जाती है जिससे सबसे अधिक लोगों को लाभ होता है। इस तरह की एक ऐतिहासिक परियोजना चीन और बेल्ट एंड रोड से जुड़े देशों के बीच ऊर्जा सहयोग का एक उदाहरण है।
Ashwandewangan
प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।





