विश्व

चीन: भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 65 हुई, कई इमारतें जमींदोज

Rounak Dey
6 Sep 2022 5:45 AM GMT
चीन: भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 65 हुई, कई इमारतें जमींदोज
x
राहत कार्यों में सहायता के लिए 7.25 मिलियन अमेरीकी डॉलर की मदद की घोषणा की है।

चीन के दक्षिण-पश्चिम में स्थित सिचुआन प्रांत में आए भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है। कल यानी 5 सितंबर को आए भूकंप के झटकों ने से कई इमारतों को भी नुकसान हुआ है। जिसके चलते लगभग 50 हजार लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर शिफ्ट कर दिया गया है। बता दें कि चीन के सिचुआन में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया था।


सिचुआन प्रांतीय आपातकालीन सिचुआन प्रबंधन विभाग के उप निदेशक वांग फेंग ने चेंगदू में पत्रकारों को बताया कि सोमवार रात तक 16 लोगों के लापता होने की खबर है। इसके अलावा भूकंप में 50 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों में 29 लोग गांजी तिब्बती प्रांत से थे। अन्य 17 लोग अलग-अलग जगहों से थे।

भूकंप से कई घरों को पहुंचा नुकसान

चीन के भूकंप नेटवर्क केंद्र के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब 1 बजे चीन में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप के बाद सिचुआन में आपातकालीन सेवाएं तेजी के दी जा रही हैं। राहत और बचाव के लिए सिचुआन में 6500 कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा 4 हेलिकाप्टर और दो मानव रहित वाहनों को भी लगाया गया है।

प्रांतीय वन दमकल विभाग के बचाव दल ने शिन्हुआ को बताया, 'भूकंप के कई झटके आए जिससे कुछ सड़कें अवरुद्ध हो गईं। हमें मोक्सी के टाउन स्क्वायर तक पहुंचने के लिए मलबे पर चढ़ना पड़ा।' इन झटकों से घरों को भी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा कई सड़कें ढह गई हैं। भूकंप के बाद मोक्सी शहर में बिजली सप्लाई काट दी गई है।

घायलों का इलाज जारी

सोमवार रात तक भूकंप में घायल हुए 50 से अधिक लोगों का इलाज किया जा चुका है। विशेष पुलिस बचाव दल ने 30 लोगों को बचा चुकी है। वित्त मंत्रालय और आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने बचाव और राहत कार्यों में सहायता के लिए 7.25 मिलियन अमेरीकी डॉलर की मदद की घोषणा की है।


Next Story