
x
Bijing बीजिंग। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी और राज्य परिषद ने हाल ही में आधुनिक राजधानी क्षेत्र की समन्वित विशेष योजना के ब्लूप्रिंट (वर्ष 2023-2035) की पुष्टि की। यह ब्लूप्रिंट इंगित करता है कि राजधानी क्षेत्र एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है जो पूंजी के कार्य को पूरा करता है, विश्व स्तरीय शहरी क्लस्टर निर्माण का मुख्य इंजन है, प्रमुख क्षेत्र है जो चीनी सभ्यता को संभालता है और विकसित करता है, क्षेत्रीय समन्वित शासन का मार्गदर्शक क्षेत्र है और सुंदर चीन निर्माण का पायलट क्षेत्र है। राजधानी द्वारा केंद्रित विश्व स्तरीय शहरी क्लस्टर और चीनी आधुनिकीकरण के मॉडल क्षेत्र का निर्माण पूरा करना चाहिए।
इसमें कहा गया कि पेइचिंग, थ्येनचिन और हपेइ प्रांत की शहरी व्यवस्था का समायोजन किया जाना चाहिए। पेइचिंग के केंद्रीय स्थान की भूमिका को पर्याप्त रूप से निभाकर, केंद्र सरकार के मामलों के लिए एक बेहतर वातावरण बनाना चाहिए। उच्च गुणवत्ता से हपेइ शोंगआन नये क्षेत्र का निर्माण करना और पेइचिंग के उप केंद्र को राजधानी के विकास का नया बनाना चाहिए। थ्येनचिन शहर को उत्तर चीन में अंतर्राष्ट्रीय जहाज़रानी परिवहन केंद्र का निर्माण करना चाहिए। इस दौरान महत्वपूर्ण क्षेत्रों के ताल मेल विकास को मजबूत कर नयी किस्म वाली उत्पादक शक्ति का विकास करना और प्रगतिशील विनिर्माण क्लस्टर का विकास करना चाहिए।
Tagsचीनचीनी कम्युनिस्ट पार्टीकेंद्रीय कमेटीराज्य परिषदराजधानी क्षेत्रआधुनिक राजधानी योजना2023-2035 ब्लूप्रिंटपेइचिंगथ्येनचिनहपेइ प्रांतशहरी क्लस्टरचीनी सभ्यतासुंदर चीनसमन्वित शासनप्रगतिशील विनिर्माणअंतर्राष्ट्रीय परिवहन केंद्रजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





