विश्व

चीन ताइवान जलडमरुमध्य से गुजरने वाले अमेरिकी युद्धपोतों पर रख रहा पैंनी नजरः पीएलए

Rani Sahu
29 Aug 2022 9:18 AM GMT
चीन ताइवान जलडमरुमध्य से गुजरने वाले अमेरिकी युद्धपोतों पर रख रहा पैंनी नजरः पीएलए
x
चीनी नौसेना ताइवान को चीन की मुख्यभूमि से अलग करने वाले ताइवान जलडमरुमध्य से रविवार को गुजरे दो अमेरिकी युद्धपोतों पर करीब से नजर रखे हुए है। बता दें कि अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान की यात्रा के बाद अमेरिकी नौसेना का यह पहला अभियान है।
इसके बाद दोनों देशों के बीच फिर से तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी युद्धपोत ताइवान जलडमरुमध्य से गुजरे है। यह पर इसी महीने चीनी सेना ने कई दिनों तक सैन्य अभ्यास किया था, इस अक्सर इस क्षेत्र पर अपना दावा करता है।
चीनी पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) के ईस्टर्न थियेटर कमान (ईटीसी) ने रविवार को कहा, दो अमेरिकी मिसाइल निर्देशित क्रूजर-यूएसएस एंटीएटम और यूएसएस चांसलरविली, 28 अगस्त को ताइवान जलडमरुमध्य से गुजरे और सार्वजनिक रूप से अपना प्रचार किया।
ईटीसी के प्रवक्ता वरिष्ठ कर्नल शी यी ने कहा कि ईटीसी ने जलडमरुमध्य से गुजरने के दौरान अमेरिकी पोतों की पूरे रास्ते की जानकारी रखी और निगरानी की। उन्होंने कहा कि पीएलए के ईस्टर्न थियेटर कमान के सैनिक हमेशा सतर्क रहते हैं और किसी भी उकसावे को निष्क्रिय करने के लिए तैयार हैं।
इस मसले पर चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने लिखा, अमेरिका ताइवान के अधिकारियों और क्षेत्रीय सहयोगियों का तुष्टिकरण करने की कोशिश कर रहा है। आधिकारिक मीडिया की जानकारी के अनुसार, साल 2012 से अब तक चीन के दावे को चुनौती देने के लिए करीब 100 अमेरिकी युद्धपोत इस जलडमरुमध्य से गुजर चुके हैं।
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story