विश्व

चीन ने सातवीं जनगणना के लिए महाअभियान शुरू , 70 लाख कर्मचारी लगेंगे काम पर

Tara Tandi
1 Nov 2020 5:30 PM GMT
चीन ने सातवीं जनगणना के लिए महाअभियान शुरू , 70 लाख कर्मचारी लगेंगे काम पर
x
जनसंख्या के मामले में विश्व के सबसे बड़े देश चीन में सातवीं जनगणना का महाअभियान शुरू हो गया है। इस कार्य में 70 लाख कर्मचारी घर-घर जाकर जानकारी जुटाएंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| जनसंख्या के मामले में विश्व के सबसे बड़े देश चीन में सातवीं जनगणना का महाअभियान शुरू हो गया है। इस कार्य में 70 लाख कर्मचारी घर-घर जाकर जानकारी जुटाएंगे। वर्ष 2010 की जनगणना के अनुसार चीन की आबादी उस समय एक अरब 37 करोड़ थी।

नेशनल डेवलपमेंट एंड रिफॉर्म कमीशन के प्रमुख निंग जिझे ने बताया कि जनगणना को सफल बनाने के लिए जनसंख्या के आकार, संरचना और वितरण को समझना जरूरी होता है। इसलिए हमारे कर्मी घर-घर जाकर नाम, आईडी नंबर, लिंग, वैवाहिक स्थिति, शिक्षा और व्यवसाय के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं। सटीक जनगणना से विकास कार्यो को वैज्ञानिक तरीके से काम करने में मदद मिलेगी।

बता दें कि चीन 1990 के दशक से हर 10 साल में एक राष्ट्रीय जनसंख्या जनगणना करता आ रहा है। इस अभ्यास से उम्मीद की जा रही थी कि वह लोगों की बढ़ती उम्र पर कुछ विचार करेगा।


Next Story