विश्व

शिनजियांग का दमन करने के लिए चीन ने नए सैन्य प्रमुख की नियुक्ति की

Rounak Dey
6 Aug 2021 11:17 AM GMT
शिनजियांग का दमन करने के लिए चीन ने नए सैन्य प्रमुख की नियुक्ति की
x
बता दें कि पूर्वी तुíकस्तान इस्लामिक मूवमेंट शिनजियांग में आजादी की लड़ाई लड़ रहा है।

चीन ने शिनजियांग प्रदेश में नया सैन्य कमांडर नियुक्त किया है। शिनजियांग की सीमा भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसे देशों से लगती है। मुस्लिम बहुल यह प्रदेश पिछले कई सालों से अशांत रहा है। चीन ने यहां लाखों मुस्लिमों को आतंकवाद और कट्टरपंथ का आरोप लगा कर बंद किया हुआ है।

लेफ्टिनेंट जनरल वांग हैजियांग ऐसे वक्त में शिनजियांग के कमांडर बनाए गए हैं जब अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी के बाद वहां के हालात अस्थिर हैं। यह चीन के लिए चिंता का विषय है क्योंकि चीन को डर है कि अफगानिस्तान का असर शिनजियांग पर भी पड़ सकता है और आतंकवाद फैल सकता है।
वांग 1980 के दशक की शुरुआत में वियतनाम के साथ युद्ध के दौरान युद्ध देख चुके हैं। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के इलीट यूनिट में सेवा दे चुके हैं। वांग तिब्बत में पोस्टेड रहे हैं। यहां वह मूल तिब्बती आबादी के बीच सरकार विरोधी भावना को दबाने का काम कर रहे थे। तिब्बत को लेकर चीन हमेशा से सर्तक रहा है। हाल ही में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग तिब्बत दौरे पर थे। यहां उन्होंने धाíमक कार्यो को नियंत्रित करने वाले मौलिक दिशा-निर्देशों को लागू करने पर जोर दिया था। साथ ही सेना को युद्ध के लिए बेहतर तैयारी करने को कहा था।
हाल ही में तालिबान के टॉप लीडर मुल्ला बरादर के नेतृत्व में तालिबान का एक प्रतिनिधिमंडल बीजिंग पहुंचा था जहां चीनी विदेश मंत्री वांग यी से बातचीत हुई थी। इस बातचीत के बाद तालिबान ने चीन को भरोसा दिलाया था कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल चीन के खिलाफ नहीं होने देंगे। चीनी विदेश मंत्री ने कहा है कि चीन को उम्मीद है कि तालिबान, पूर्वी तुíकस्तान इस्लामिक मूवमेंट के साथ दृढ़ता से निपटेगा। बता दें कि पूर्वी तुíकस्तान इस्लामिक मूवमेंट शिनजियांग में आजादी की लड़ाई लड़ रहा है।


Next Story