
x
Beijing बीजिंग: संयुक्त राष्ट्र स्थित चीनी उप प्रतिनिधि सुन लेइ ने 4 फरवरी को सुरक्षा परिषद में आतंकवाद के विरोध पर खुली बैठक में भाषण देते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से संयुक्त रूप से आतंकवाद का विरोध करने की अपील की । सुन लेइ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को समान ,चतुर्मुखी ,सहयोग और सतत सुरक्षा अवधारणा पर कायम रहकर आतंकवाद के प्रति शून्य सहन कर चयनित रूप से आतंकवाद के विरोध तथा दोहरे मापदंड का डटकर विरोध करना और एकजुटता मजबूत कर एकत्र शक्ति बनाकर अंतरराष्ट्रीय शांति व सुरक्षा की रक्षा करनी चाहिए ।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में “इस्लामिक स्टेट” ,“अलकायदा” ,“पूर्वी तुर्किस्तान इस्लामिक मूवमेंट ”आदि आतंकवादी संगठन निरंतर अफगानिस्तान और उसके पड़ोसी देशों की सुरक्षा को धमकी देते हैं। चीन अफगान अंतरिम सरकार से ठोस कदम उठाकर आतंकवादी शक्तियों पर प्रहार कर उनका सफाया करने की अपील करता है।
चीन मध्य एशियाई देशों ,एससीओ और अफगानिस्तान के बीच सहयोग मजबूत कर एक साथ सीमापारीय आतंकवाद के खतरे से निपटने और अफगानिस्तान के आर्थिक विकास की मदद देकर आतंकवाद की जड़ उखाड़ने का समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि चीन संबंधित पक्षों के साथ किसी भी तरह के आतंकवाद पर प्रहार करने को तैयार है।
Tagsसंयुक्त राष्ट्रचीनआतंकवाद विरोधसुन लेइसुरक्षा परिषदअफगानिस्तानइस्लामिक स्टेटअलकायदाईस्ट तुर्किस्तान इस्लामिक मूवमेंटअंतरराष्ट्रीय सुरक्षाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





