
x
Beijing बीजिंग। श्रीलंकाई पुलिस ने हाल में दूरसंचार धोखाधड़ी की वजह से गिरफ्तार किए गए 125 व्यक्तियों को चीन वापस भेजा।
बताया जाता है कि इस साल से दूरसंचार धोखाधड़ी और उससे जुड़े व्यक्तियों में अन्य देशों से श्रीलंका में स्थानांतरण करने का रूझान दिखता है। चीन और श्रीलंकाई पुलिस ने व्यावहारिक कानून प्रवर्तन सहयोग को लगातार गहरा किया और इसके खिलाफ कार्रवाई पर जोर दिया।
हाल में श्रीलंका पुलिस ने कई अभियान चलाए और धोखाधड़ी के कई ठिकाने नष्ट किए। अभियान में दूरसंचार धोखाधड़ी से जुड़े व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
श्रीलंका स्थित चीनी दूतावास के समर्थन में सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय ने 29 मार्च को संबंधित व्यक्तियों का प्रत्यावर्तन करने के लिए हूपेई प्रांत के पुलिसकर्मियों को भेजा। अब हूपेई प्रांत के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग मामलों की जांच में प्रयास कर रहे हैं।
सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि चीनी सार्वजनिक सुरक्षा विभाग और अधिक देशों के साथ कानून प्रवर्तन सहयोग जारी रखेंगे और दूरसंचार व इंटरनेट धोखाधड़ी का सख्ती से विरोध करेंगे।
Tagsश्रीलंका साइबर क्राइमटेलीकॉम फ्रॉडचीन प्रत्यर्पणअंतरराष्ट्रीय धोखाधड़ीपुलिस कार्रवाईसाइबर ठगी नेटवर्कजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





