विश्व

कोरोना की रोकथाम में चीन हमेशा जनता और जीवन को प्राथमिकता देता है: चीनी विदेश मंत्रालय

jantaserishta.com
29 Dec 2022 4:29 PM IST
कोरोना की रोकथाम में चीन हमेशा जनता और जीवन को प्राथमिकता देता है: चीनी विदेश मंत्रालय
x
बीजिंग (आईएएनएस)| चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वनपिन ने 29 दिसंबर को प्रेस वार्ता में कहा कि कोरोना महामारी की स्थिति के मुताबिक चीन निरंतर रोकथाम व नियंत्रण की नीतियों में सुधार करता है, लेकिन जनता और जीवन पर सर्वोपरि प्राथमिकता देने का अवधारणा कभी भी नहीं बदली है।
वांग वनपिन ने कहा कि महामारी के दौरान चीन हमेशा जनता की जान की सुरक्षा और शारीरिक स्वास्थ्य की सुरक्षा करने और हरेक मरीज का इलाज करने की पूरी कोशिश करता आया है।
उन्होंने कहा कि तीन साल में चीन ने विश्व भर कोरोना की पांच लहरों का प्रभावी रूप से निपटारा किया। चीन में महामारी का फैलाव और मृतकों की संख्या विश्व के निम्न नीचे स्तर पर रही। प्रति व्यक्ति जीवन प्रत्याशा 77.3 वर्ष से बढ़कर 78.2 वर्ष तक हो गयी।
प्रवक्ता ने कहा कि अब कार्य का केंद्र संक्रमण की रोकथाम से स्वास्थ्य की गारंटी और गंभीर मामले की रोकथाम की ओर बदल गया है। यह समय पर जरूरी वैज्ञानिक रोकथाम व नियंत्रण है और महामारी की रोकथाम तथा आर्थिक व सामाजिक विकास के बीच बेहतर तालमेल बिठाकर व्यापक जनता के बुनियादी हितों की सुरक्षा करने वाली रणनीतिक व दूरगामी कार्रवाई है। हमें विश्वास है कि पूरे देश की जनता की समान कोशिशों से हम निश्चय ही यथाशीघ्र ही महामारी को पराजित करेंगे और बेहतर भविष्य की अगवानी करेंगे।
प्रवक्ता ने यह भी कहा कि विभिन्न देशों को महामारी की रोकथाम में वैज्ञानिक व समुचित रूप से कदम उठाकर विभिन्न देशों के नागरिकों के प्रति समान बर्ताव करना और सामान्य आवाजाही व आदान प्रदान पर बुरा प्रभाव नहीं डालना चाहिए।
(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story