
x
Chini चीनी: वाणिज्य मंत्रालय ने मंगलवार को 20 जापानी इकाइयों को ध्यान सूची में जोड़ा और 20 जापानी इकाइयों को निर्यात नियंत्रण सूची में शामिल किया। इस बारे में वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि चीन के निर्यात नियंत्रण कानून और दोहरे उपयोग वाली वस्तुओं के निर्यात नियंत्रण विनियम आदि के नियमों के अनुसार चीन ने मित्सुबिशी शिपबिल्डिंग कंपनी लिमिटेड समेत जापान का सैन्य ताकत बढ़ाने में शामिल 20 इकाइयों को नियंत्रण सूची में शामिल करने का फैसला किया।
निर्यातकों पर उक्त इकाइयों को दोहरे उपयोग वाली वस्तुओं का निर्यात करने का पाबंदी लगाया जाएगा। इसके साथ, विदेशी संगठनों और व्यक्तियों को चीन में उत्पादित दोहरे उपयोग वाली चीजों को उक्त इकाइयों को स्थानांतरण या प्रदान करने से मना किया जाएगा। सभी चल रही गतिविधि तुरंत रोकनी होंगी।
वहीं, सुबारू कॉर्पोरेशन समेत 20 जापानी इकाइयों को ध्यान सूची में जोड़ा गया, जिनके दोहरे उपयोग वाली वस्तुओं के अंतिम उपयोगकर्ता और अंतिम उपयोग की पुष्टि नहीं की जा सकती। उक्त इकाइयां अगर जांच में सहयोग करने की जिम्मेदारी निभाती है, तो ध्यान सूची में हटाई जाएंगी।
प्रवक्ता ने कहा कि उक्त कदम का उद्देश्य जापान के "पुनःसैन्यीकरण" और परमाणु महत्वाकांक्षा को रोकना है, जो बिलकुल न्यायसंगत, उचित और कानूनी है। चीन और जापान के बीच सामान्य व्यापारिक आदान-प्रदान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। ईमानदार और कानून मानने वाली जापानी इकाइयों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
Tagsचीन जापान व्यापारनिर्यात नियंत्रण सूचीध्यान सूचीमित्सुबिशी शिपबिल्डिंगसुबारू कॉर्पोरेशनदोहरे उपयोग वाली वस्तुएंसैन्य विस्तारपरमाणु महत्वाकांक्षाव्यापार नीतिJanta SamacharHindi SamacharInternational Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





