
World वर्ल्ड: चीन के चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम के मुख्य डिज़ाइनर वू वेइरन ने बुधवार को अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह चीन और यूरोप समेत अन्य देशों के साथ अंतरिक्ष सहयोग में बाधा डाल रहा है। उन्होंने कहा कि चीन 'खुली अंतरिक्ष कूटनीति' की नीति अपनाता है और वह विकसित व विकासशील दोनों ही देशों के साथ मिलकर चंद्र मिशनों में सहयोग के लिए तैयार है। वू के अनुसार, चीन अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों को बढ़ावा देने का इच्छुक है, जबकि अमेरिका इसके विपरीत काम कर रहा है और रणनीतिक रूप से चीन के सहयोग प्रयासों में हस्तक्षेप कर रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि चीन आने वाले समय में रूस के साथ चंद्रमा पर परमाणु ऊर्जा आधारित परियोजनाओं में साझेदारी को और आगे बढ़ाने की योजना बना रहा है। इस प्रकार के सहयोग से चंद्रमा पर दीर्घकालिक स्थायी उपस्थिति स्थापित करने में मदद मिल सकती है। वू ने अंतरिक्ष को सहयोग और शोध के लिए खुला मंच बनाए रखने की आवश्यकता पर भी बल दिया।





