विश्व

चीन: कोरोना से दर्ज किए गए 181 नए स्थानीय मामले, एक की मौत

Neha Dani
21 May 2022 9:26 AM GMT
चीन: कोरोना से दर्ज किए गए 181 नए स्थानीय मामले, एक की मौत
x
शंघाई शहर ने कोरोना वायरस के कारण एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है।

चीन सरकार द्वारा देश के कई राज्यों में लगाई गई जीरो कोविड नीति एक बार फिर फेल होती हुई नजर आ रही है। चीन में कोविड-19 के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। देश ने शुक्रवार को कोविड-19 के 181 स्थानीय रूप से प्रसारित पुष्ट मामलों की सूचना दी, जबकि कमर्शियल कैपिटल कहे जाने वाले शंघाई में कोरोना के 84 नए मामला मिले हैं। वहीं बीजिंग 58 मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इस बात की जानकारी स्थानीय वेबसाइट ने शनिवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग का हवाला देते हुए दी। साथ ही आयोग ने बताया कि शंघाई शहर ने कोरोना वायरस के कारण एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta