विश्व

रियाद एयरपोर्ट पर हमले का खौफनाक CCTV, भारतीय नागरिक सहित 13 की मौत 300 से ज्यादा घायल

jantaserishta.com
12 Oct 2026 10:41 AM IST
रियाद एयरपोर्ट पर हमले का खौफनाक CCTV, भारतीय नागरिक सहित 13 की मौत 300 से ज्यादा घायल
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: रियाद एयरपोर्ट पर मिसाइल हमले के बाद यात्रियों की कतार में जिसमें इस्लाम के दो सबसे पवित्र स्थलों की यात्रा की तैयारी कर रहे तीर्थयात्री भी शामिल थे, भारी अफरा-तफरी मच गई. सऊदी सरकारी टेलीविजन ने एक सीसीटीवी फुटेज शेयर किया है जिसमें ये डरावने पल कैद हुए हैं.
जब यात्री अपनी उड़ान भरने का इंतजार कर रहे थे, तभी एक तेज चमक दिखाई दी, जिससे बहुत से लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. फुटेज में छत के कुछ हिस्से भी गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं. बता दें, इस हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई, जिनमें हैदराबाद का एक व्यक्ति भी शामिल था जो अपने परिवार के साथ मदीना जा रहा था. वहीं, 380 से ज्यादा लोग घायल हो गए.
यमन के ईरान-समर्थित हूती विद्रोहियों ने हमले की जिम्मेदारी ली. समूह के सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने कहा कि उन्होंने सऊदी अरब के ईस्टर्न प्रोविंस में दम्माम एयरपोर्ट और सऊदी तेल कंपनी सऊदी अरामको की दो फैसिलिटीज को भी निशाना बनाया.
इस बीच, हिंसा रविवार को भी जारी रही, जब एक और हमले में रियाद एयरपोर्ट को फिर से निशाना बनाया गया. जानकारी के मुताबिक, टर्मिनल 4 पर एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल के टकराने से आग लग गई, जिसमें 1 शख्स की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए.
सऊदी एयर डिफेंस ने ईस्टर्न प्रोविंस के ऊपर एक ड्रोन और खमीस मुशैत की तरफ दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल को इंटरसेप्ट किया. वहीं, सऊदी सिविल डिफेंस ने बताया कि सोमवार को आभा में अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन अब खतरा टल गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story