विश्व

लस्कर ज्वालामुखी से राख निकलने के बाद चिली ने किया अलर्ट जारी

jantaserishta.com
11 Dec 2022 11:43 AM IST
लस्कर ज्वालामुखी से राख निकलने के बाद चिली ने किया अलर्ट जारी
x

DEMO PIC 

सैंटियागो (आईएएनएस)| एंडीज में लस्कर ज्वालामुखी से आसमान में 6,000 मीटर (लगभग 20,000 फीट) राख उड़ने के बाद चिली के अधिकारियों ने अलर्ट जारी किया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, लस्कर, जो शनिवार को हरकत में आया, यहां से 12 किमी से भी कम दूरी पर स्थित एक छोटे से शहर, तलबरे के निवासियों द्वारा पहली बार दोपहर के समय देखा गया।
हालांकि लस्कर ने ज्वालामुखीय राख और गर्म गैसों से युक्त धुएं के विशाल बादल उत्सर्जित किए, किसी भी नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
हालांकि, एक प्रारंभिक ग्रीन वार्निग को येलो में बदल दिया गया जिसका मतलब है कि ज्वालामुखी अस्थिर है।
चिली की राष्ट्रीय भूविज्ञान और खनन सेवा (सेरनेजोमिन) के अनुसार, वर्गीकरण का अर्थ यह भी है कि विशेषज्ञ मामूली विस्फोटों और धुएं की उपस्थिति के लिए एक साइट की निगरानी कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story