विश्व

मौत को मात, सुरंग में 10 दिन तक फंसा रहा

jantaserishta.com
6 Sept 2026 9:26 AM IST
मौत को मात, सुरंग में 10 दिन तक फंसा रहा
x
पढ़ें पूरी खबर.
नई दिल्ली: नेपाल में आई बाढ़ में 1300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, वहीं कई सौ लोग अब भी लापता है. इस बीच रेस्क्यू ऑपरेशन भी जारी है जिसमें चमत्कारिक रूप से कई लोगों का रेस्क्यू होता नजर आ रहा है. एक दिन पहले नेपाल की सुरंग से एक 60 साल की महिला को निकाला गया था. वहीं अब सुरंग से एक चीनी नागरिक का भी सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है.
बाढ़ के 10 दिन बाद आपदा अधिकारियों और सेना ने एक सुरंग में फंसे चीनी नागरिक को सुरक्षित और जिंदा बाहर निकाल लिया है. नेपाली सेना ने अपर त्रिशूली-1 जलविद्युत परियोजना की 225 मीटर लंबी सुरंग से चीनी नागरिक लू हाइताओ को बाहर निकाला.
नेपाली सेना के मुताबिक, व्यक्ति के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं हैं और उसकी स्थिति स्थिर है. हालांकि, लंबे समय तक सुरंग में रहने की वजह से उसमें हल्के हाइपोथर्मिया के लक्षण देखे गए हैं. बचाव दल ने उसे सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया.
बता दें कि ग्लेशियर टूटने के बाद से ही कई सुरंगों में लगभग 900 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. ऐसे में रेस्क्यू टीमें आपदा के बाद से लगातार सुरंगों में जिंदगियां तलाश रही हैं. इसी कड़ी में अब तक सुरंगों से सुरक्षित निकाले जाने वाले लू हाइताओ तीसरे व्यक्ति हैं.
हाइपोथर्मिया एक गंभीर और जानलेवा स्थिति है, जब शरीर का तापमान सामान्य से बहुत कम हो जाता है. हमारे शरीर का सामान्य तापमान लगभग 98.6°F (37°C) होता है. लेकिन जब शरीर की गर्मी बनने की दर से ज्यादा तेजी से कम होने लगती है और शरीर का तापमान 95°F (35°C) से नीचे चला जाता है, तो इस स्थिति को मेडिकल भाषा में 'हाइपोथर्मिया' कहा जाता है.
इस मुश्किल घड़ी में भारतीय राहत और बचाव टीमें भी नेपाल में देवदूत बनकर काम कर रही हैं. काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में भारतीय टीमें चिलिमे जलविद्युत सुरंग में बेहद चुनौती भरे हालात में बचाव अभियान चलाती दिख रही हैं.
पानी और मलबे से भरी संकरी सुरंगों में उतरकर भारतीय बचावकर्मी फंसे हुए लोगों को ढूंढने और बाहर निकालने में दिन-रात जुटे हैं. नेपाली सेना और भारतीय दल मिलकर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story