विश्व

कन्या राशि में शुक्र का राशि परिवर्तन, जानिए किसके लिए है लाभप्रद

Neha Dani
7 Aug 2021 11:43 AM GMT
कन्या राशि में शुक्र का राशि परिवर्तन, जानिए किसके लिए है लाभप्रद
x
परिवार का भी सहयोग मिलेगा, लेकिन इस राशि के जातकों को भी स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।

खगोलिय गतिविधियों के अनुरूप सभी ग्रह समय-समय पर अपना राशि परिवर्तन करते रहते हैं। ग्रहों के इन राशि परिवर्तन का प्रभाव अन्य ग्रहों की चाल और राशियों पर भी पड़ता है। ज्योतिष गणना के अनुसार शुक्र ग्रह 11 अगस्त, दिन बुधवार को अपनी राशि परिवर्तित करके कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहा है।शुक्र ग्रह को ज्योतिषशास्त्र में सुख- समृद्धि, धन, वैभव और विलास का स्वामी माना जाता है। कन्या राशि में शुक्र ग्रह का गोचर कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभप्रद साबित हो रहा है। आइए जानते हैं क्या आपकी राशि भी इन राशियों में शामिल है...

1-वृषभ राशि –
शुक्र ग्रह के गोचर का प्रभाव वृषभ राशि के जातकों के लिए उत्तम योग बना रहा है। व्यापार के क्षेत्र में लाभ के संयोग बन रहे हैं तथा जो जातक नौकरी कर रहे हैं उन्हें कार्य क्षेत्र में सम्मान और तरक्की मिलने की संभावना है। शुक्र ग्रह के प्रभाव से प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
सबसे सुंदर कौन, कभी भी खुद को कमतर नहीं आंकना चाहिए
2- मिथुन राशि –
कालसर्प दोष मुक्ति के लिए है उत्तम, नाग पंचमी का ये दुर्लभ संयोग
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह के गोचर से जीवन की सुख-सुविधा में वृद्धि की संभावना बन रही है। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही कार्य क्षेत्र में सफलता और परिवार में सुख-शांति में बढ़ोत्तरी होगी।
जानिए, सावन के तीसरे सोमवार पर शिव पूजन का विशेष मुहूर्त
3- तुला राशि –
तुला राशि के जातकों के लिए ये राशि परिवर्तन मिलाजुला प्रभाव बना रहा है। एक ओर जहां कार्य क्षेत्र में उन्नति और तरक्की का योग है तो वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य की दृष्टि से सतर्क रहने की आवश्यकता है। महीने के अंतिम दिनों में सवास्थय भी उत्तम रहेगा। धन निवेश में लाभ हो सकता है।
शनि की साढ़े साती और ढैय्या से बचने के लिए सावन के शनिवार को करें ये उपाय
4- कुंभ राशि –
जानिए, शिव लिंग के विविध रूप और उनके पूजन से मिलने वाले फल
कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर धन लाभ के संयोग बना रहा है। इस काल में धन निवेश या व्यापार में आर्थिक लाभ के संयोग बन रहे हैं। परिवार का भी सहयोग मिलेगा, लेकिन इस राशि के जातकों को भी स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।

Next Story