विश्व

स्पेन में सबसे बुजुर्ग सेटर्निनो ने 112 वर्ष में निधन

Subhi
20 Jan 2022 12:51 AM GMT
स्पेन में सबसे बुजुर्ग सेटर्निनो ने 112 वर्ष में निधन
x
विश्व के सबसे बड़ी उम्र के पुरुष स्पेन के सेटर्निनो डे ला फुएंटे गार्सिया का 112 साल का उम्र में मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने कुल 112 साल 341 दिन का जीवन जिया, वे अगले ही महीने 113 साल के होने वाले थे।

विश्व के सबसे बड़ी उम्र के पुरुष स्पेन के सेटर्निनो डे ला फुएंटे गार्सिया का 112 साल का उम्र में मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने कुल 112 साल 341 दिन का जीवन जिया, वे अगले ही महीने 113 साल के होने वाले थे। उनकी उम्र की पुष्टि 10 सितंबर 2021 को गिन्नीस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने की थी।

सेटर्निनो के निधन की पुष्टि उनके चिकित्सक ने की। मौत से पहले उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। उनका जन्म 12 फरवरी 1909 को लियोन शहर के पोंटे कास्त्रो में हुआ था। 24 साल की उम्र में उनका विवाह एंटोनिना बार्रिओ गुटिरेज से हुआ। दोनों ने सात बेटियों का जन्म दिया, जिनसे उन्हें 14 पौत्र और 22 प्रपौत्र हुए।

अपने 113वें जन्मदिन के 24 दिन पहले हुई मौत

सेटर्निनो ने अपनी लंबी उम्र का राज शांतिपूर्ण जीवन को बताया था। 1918 में दुनिया में 5 करोड़ लोगों की जान लेने वाली महामारी स्पेनिश फ्लू को भी उन्हाेंने पराजित किया था।

पृथ्वी के सबसे बुजुर्ग : टॉप 10 में सभी महिलाएं

सेटर्निनो के निधन के बाद वेनेजुएला के जुआन विंसेंट पेरेज मोरा अब सबसे बुजुर्ग पुरुष बन गए हैं। वे 27 मई 1909 को पैदा हुए थे।

सबसे बुजुर्ग जीवित शख्स इस समय जापान की महिला केन तनाका हैं। 2 जनवरी 1903 को जन्मी तनाका ने दो हफ्ते पूर्व ही 119वां जन्मदिन मनाया।

सबसे बुजुर्ग जीवित 10 लोगों की सूची में सभी महिलाएं हैं। सभी की उम्र 114 वर्ष से अधिक है। इनमें तीन महिलाएं जापान, दो ब्राजील और एक-एक फ्रांस, पोलैंड, यूएस, स्पेन व अर्जेंटीना की हैं।


Next Story