सीजफायर खत्म, गाजा में इजरायल की सेना का एक्शन फिर शुरू

तेल अवीव: हमास के साथ जारी युद्ध विराम की अवधि समाप्त हो गई है और इजरायल फिर से हमलावर मोड में आ गया है। इजरायल की सेना ने का कहना है कि उसने गाजा में एक बार फिर से हमले शुरू कर दिए हैं और हमास को निशाना बनाया जा रहा है। बंधकों को छुड़ाने के लिए जारी युद्ध विराम को आगे बढ़ाने पर सहमति नहीं बनी है और इसी के चलते वह फिर से हमलावर है। एएफपी न्यूज एजेंसी के एक पत्रकार ने इजरायल की ओर से किए जा रहे हमलों की पुष्टि की है। पत्रकार ने कहा कि उन्होंने इजरायल के हवाई हमलों और जमीन पर गोलीबारी को देखा है।
इजरायल ने फिर से युद्ध शुरू होने के लिए हमास को जिम्मेदार ठहराया है। इजरायली सेना ने ट्वीट कर कहा, ‘हमास ने युद्ध रोकने के नियम का उल्लंघन किया है। उसने इजरायल की धरती पर हमला किया है। इसके जवाब में हमने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। अब हम गाजा पट्टी पर हमास के आतंकी ठिकानों को निशाना बना रहे हैं।’
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






