विश्व

बिल्लियों ने महिला को मार डाला

jantaserishta.com
18 Jun 2022 2:19 PM IST
बिल्लियों ने महिला को मार डाला
x

DEMO PIC | न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

मॉस्को: रूस में करीब 20 बिल्लियों ने एक महिला को इतना काटा कि उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों को उसकी डेडबॉडी दो हफ्ते के बाद मिली, जिसके कुछ ही हिस्से शेष बच्चे थे। यह देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।

महिला के एक सहकर्मी ने उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी, जिसमें कहा गया कि वह अपने बॉस से संपर्क नहीं कर पा रही है। इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस को महिला का आंशिक रूप से खाया हुआ शरीर उसके घर के अंदर भूखी बिल्लियों से घिरा हुआ मिला।
पुलिस का मानना ​​​​है कि दो सप्ताह पहले ही महिला की मौत हो गई थी, क्योंकि उसके शव के अवशेष सड़ने लगे थे। यह घटना रूस के रोस्तोव क्षेत्र के बटायस्क इलाके की है।
एनिमल रेस्क्यू एक्सपर्ट ने बताया, "बिल्लियों को दो सप्ताह के लिए घर में अकेला छोड़ दिया गया था, उनके खाने के लिए कुछ भी नहीं था। बिल्लियां बहुत ज्यादा भूखी थीं। इस स्थिति को समझा जा सकता है। बिल्लियों ने वही खाया, जो उन्हें इतने दिनों बाद मिला।"
जिन बिल्लियों के काटने से महिला की मौत हुई, वो दुनिया भर में बहुत ही लोकप्रिय हैं। लोग उन्हें अपने घर पर पालना पसंद करते हैं। वर्तमान में विश्व पालतू बिल्ली लोकप्रियता सूची में तीसरे नंबर पर आती हैं। आमतौर पर इनका व्यवहार बहुत ही सौम्य रहता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि भूख की वजह से इन बिल्लियों ने यह हिंसक बर्ताव किया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story