![काला सागर में मालवाहक जहाज डूबा, दो की मौत, 13 लोग बचाए गए काला सागर में मालवाहक जहाज डूबा, दो की मौत, 13 लोग बचाए गए](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/01/18/913787-60.webp)
x
रूस का एक मालवाहक जहाज रविवार को तुर्की में काला सागर तट से कुछ दूरी पर डूब गया।
रूस का एक मालवाहक जहाज रविवार को तुर्की में काला सागर तट से कुछ दूरी पर डूब गया। जहाज में सवार 15 सदस्यीय चालक दल में से 13 लोगों को बचा लिया गया, जबकि बाकी दो की मौत हो गई। इन्हें बचाने के लिए तीन जीवनरक्षक नौकाओं को समुद्र में भेजा गया था।
तुर्की के अधिकारियों ने बताया कि मौसम की स्थिति खराब है और बचाव टीम को भी समुद्र में उतरने में परेशानी हो रही थी। इस हादसे की वजह पता नहीं चल पाई है।
![Rounak Dey Rounak Dey](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/14/1542181-51cd2ea7-9597-44b7-93f9-c5065798056c.webp)
Rounak Dey
Next Story