विश्व

BIG BREAKING: मालवाहक विमान हुआ क्रैश, 7 लोगों की मौत

jantaserishta.com
4 Nov 2021 2:34 PM IST
BIG BREAKING: मालवाहक विमान हुआ क्रैश, 7 लोगों की मौत
x
अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

मॉस्को: बेलारूस का मालवाहक विमान बुधवार को रूस के पूर्वी हिस्से में उतरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि दुर्घटना में विमान में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विमान पहली कोशिश में रनवे पर नहीं उतर पाया था और दूसरी कोशिश में यह क्रैश हो गया। सोवियत काल के विमान 'एएन-12' का संचालन करने वाली बेलारूस की विमानन कंपनी 'ग्रोडनो' ने बताया कि प्लेन में कुल 7 लोग सवार थे और दुर्घटना में सभी लोगों की मौत हो गई।

बेलारूस की शीर्ष जांच एजेंसी 'बेलारूस इंवेस्टिगेटिव कमेटी' ने भी इस दुर्घटना की पुष्टि की है। स्थानीय खबरों के मुताबिक, साइबेरिया के इर्कतुस्क में विमान पहली बार में नहीं उतर पाया था और यह उतरने की दोबारा कोशिश में दुर्घनग्रस्त हो गया। विमान दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। चश्मदीदों ने बताया कि क्रैश होने के बाद विमान में आग लग गई थी और दमकलकर्मियों को आग बुझाने के लिए जूझते हुए देखा गया। बेलारूस के अधिकारियों ने बताया कि विमान को बेहद ही अनुभवी क्रू सदस्य संचालित कर रहे थे और इस पर कोई सामान नहीं लदा था।
समाचार एजेंसी 'इंटरफैक्स न्यूज' के मुताबिक तेज बारिश की वजह से विमान के निचले हिस्से में संभवत: बर्फ जम जाने से यह हादसा हुआ। अधिकारियों ने बताया कि विमान में बेलारूस के 3, रूस के 2 और यूक्रेन के 2 नागरिक सवार थे। इस विमान ने रूस के उत्तर पूर्वी क्षेत्र चुकोटका के बिलिबिनो से उड़ान भरी थी और इर्कुट्स के लिए रवाना होने से पहले यह याकुट्स पर रुका था। गौरतलब है कि 4 इंजन वाले विमान 'एएन-12' का डिजाइन 1950 में तैयार किया गया था। पूर्व सोवियत संघ के देशो में अक्सर पुराने विमानों से जुड़े हादसों की खबरें आती रहती हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story