विश्व

Car ने भीड़ को रौंदा, 9 लोगों की मौत

Nilmani Pal
2 July 2024 6:27 AM IST
Car ने भीड़ को रौंदा, 9 लोगों की मौत
x
ब्रेकिंग

सियोल Seoul । दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में एक तेज रफ्तार कार high speed car सड़क पार करने के लिए खड़े लोगों के बीच घुस गई, जिसमें कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और 4 घायल हो गए। दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सोमवार रात लगभग 21:30 बजे की है।

road accident योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, 60 वर्षीय एक व्यक्ति ने ट्रैफिक स्टॉप पर इंतजार कर रहे पैदल यात्रियों पर वाहन चढ़ा दिया। जिससे 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं पुलिस का कहना है कि वे घटना की जांच कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपातकालीन अधिकारी किम चुन-सू ने एक ब्रीफिंग में बताया कि चार घायलों में से एक की हालत गंभीर है।

Next Story