
x
जकार्ता (आईएएनएस)| इंडोनेशिया के दक्षिण सुलावेसी के पांगकेप रीजेंसी में खराब मौसम की वजह से एक कार के नदी में गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पांगकेप पुलिस अधिकारी इडा अयु सुस्तिनी के हवाले से बताया कि छह लोगों को ले जा रही कार गुरुवार को स्थानीय समयानुसार सवा पांच बजकर 15 मिनट पर नदी में गिर गई। सुस्तिनी ने कहा, एक जीवित बचे व्यक्ति का अभी भी पंगकेप अस्पताल में इलाज चल रहा है।
चालक और तीन साल के बच्चे सहित सभी पांच मृतकों के शवों को बरामद कर लिया गया है।
अधिकारी घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं, लेकिन उनका मानना है कि यह खराब मौसम के कारण हुआ है।
इंडोनेशिया दिसंबर से भारी बारिश और तेज हवाओं का सामना कर रहा है, जिसके कारण बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाएं सामने आ रही हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





