विश्व
पेलोसी की मेज पर पैर रखकर फोटो खिंचवाने वाले कैपिटल हिल दंगाई को ठहराया दोषी
jantaserishta.com
24 Jan 2023 9:09 AM IST

x
नैन्सी पेलोसी
वाशिंगटन (आईएएनएस)| हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की पूर्व अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी की डेस्क पर पैर रखकर फोटो खिंचवाने वाले कैपिटल हिल के एक दंगाई को दोषी करार दिया गया है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक रिचर्ड बिगो बार्नेट पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उन हजारों समर्थकों की भीड़ में शामिल था, जिन्होंने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम को पलटने के प्रयास में 6 जनवरी, 2021 को कांग्रेस पर धावा बोल दिया था।
इस दौरान पूर्व हाउस स्पीकर पेलोसी को अन्य सांसदों के साथ चैंबर से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा था।
सशस्त्र बार्नेट ने पेलोसी के कार्यालय में घुसने के बाद तस्वीरें खिंचवाईं और परिसर छोड़ने से पहले एक लिफाफा चोरी करने का दावा किया।
उसने डेस्क पर एक सेक्सिस्ट स्लर का उपयोग करते हुए एक नोट भी लिखा, और डींग मारने के लिए एक बुलहॉर्न का इस्तेमाल किया कि मैंने नैन्सी पेलोसी का कार्यालय ले लिया।
सोमवार को वाशिंगटन डी.सी. में ज्यूरी ने 62 वर्षीय आरोपी को आठ मामले में दोषी ठहराया।
अभियोजकों ने तर्क दिया कि बार्नेट हिंसा के लिए तैयार होकर अरकंसास अपने घर से वाशिंगटन डी.सी. आया था।
दोषी ठहराए जाने के बाद बार्नेट ने कहा कि उनके साथ निष्पक्ष सुनवाई नहीं हुई। बार्नेट के वकील के ने फैसले के खिलाफ अपील करने की बात कही है।
न्यायाधीश ने 3 मई को सजा सुनाए जाने तक बार्नेट को स्वतंत्र रहने की अनुमति दी।
कैपिटल हिल मामले में 940 से अधिक लोगों पर आरोप लगाया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





