विश्व

कनाडाई प्रधानमंत्री ने अमेरिका के साथ व्यापार वार्ताओं को बताया 'जटिल'

jantaserishta.com
28 Jun 2025 10:40 AM IST
कनाडाई प्रधानमंत्री ने अमेरिका के साथ व्यापार वार्ताओं को बताया जटिल
x
ओटावा: कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कनाडा के साथ सभी व्यापार वार्ताओं को खत्म करने और 'संभावित नए टैरिफ' लगाने की घोषणा पर प्रतिक्रिया दी है। मार्क कार्नी ने अमेरिका के साथ चल रही इस नेगोशिएशन को 'जटिल' बताया है।
कार्नी ने स्थानीय मीडिया से कहा, "हम कनाडाई लोगों के सर्वोत्तम हित में इन जटिल वार्ताओं को जारी रखेंगे। यह एक नेगोशिएशन है।" 'समाचार एजेंसी सिन्हुआ' की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की है कि यूनाइटेड स्टेट, यूएस टेक कंपनियों पर कनाडा के डिजिटल सर्विस टैक्स के कारण कनाडा के साथ सभी व्यापार वार्ता खत्म कर देगा।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि अमेरिकन टेक्नोलॉजी कंपनियों पर कनाडा का डिजिटल सर्विस टैक्स अमेरिका पर एक सीधा और स्पष्ट हमला है। 30 जून से लागू होने वाले डिजिटल सर्विस टैक्स के तहत अमेजन, गूगल, मेटा, उबर और एयरबीएनबी जैसी अमेरिकन कंपनियों को कनाडाई यूजर्स से होने वाले रेवेन्यू पर तीन प्रतिशत शुल्क देना होगा।
कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका ट्रंप से कनाडाई वस्तुओं पर टैरिफ हटाने के लिए बातचीत कर रहे हैं। इसके चलते पहले से ही बड़ी आर्थिक गिरावट आई है। स्टैटिक्स कनाडा के अनुसार, अप्रैल में कनाडा का वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद 0.1 प्रतिशत कम हुआ है।
ट्रांसपोर्टेशन इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग सब-सेक्टर में गिरावट का सबसे बड़ा योगदान रहा है, जो पैसेंजर कारों और हल्के ट्रकों के कम निर्यात के साथ मेल खाता है, क्योंकि कुछ मोटर व्हीकल मैन्युफैक्चरर्स ने संयुक्त राज्य अमेरिका को मोटर व्हीकल एक्सपोर्ट पर लगाए गए टैरिफ से संबंधित अनिश्चितता के बीच प्रोडक्शन में कटौती की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story