विश्व
भारतीय मूल के गैंगस्टर की हत्या के आरोपी कनाडाई को थाईलैंड किया गया प्रत्यर्पित
jantaserishta.com
31 May 2023 10:00 AM IST

x
DEMO PIC
टोरंटो (आईएएनएस)| एक पूर्व कनाडाई सैनिक को थाईलैंड प्रत्यर्पित किया गया है। उस पर पिछले साल फुकेत में एक भारतीय मूल के गैंगस्टर की हत्या का आरोप लगा था। द बैंकाक पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी 2022 में कथित तौर पर जिमी संधू को गोली मारने वाला मैथ्यू डुप्रे रविवार रात वायुसेना के विशेष विमान से बैंकॉक पहुंचा।
एबॉट्सफोर्ड में पला-बढ़ा संधू यूनाइटेड नेशन गैंग से जुड़ा था, जिसकी स्थापना 1997 में फ्रेजर वैली में हुई थी। फुकेत अदालत ने 11 फरवरी 2022 को डुप्रे के खिलाफ बिना अनुमति के बंदूकें और गोला-बारूद रखने तथा अवैध तरीके से सार्वजनिक रूप से बंदूकों को ले जाने और उपयोग करने के आरोप में गिरफ्तारी का वारंट जारी किया।
रिपोर्ट में कहा गया है कि बाद में एक पुलिस जांच में पाया गया कि दो संदिग्ध छह फरवरी को थाईलैंड से कनाडा के लिए रवाना हुए थे। डुप्रे को 20 फरवरी 2022 को रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने अल्बर्टा के सिल्वन लेक स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया था। उसके प्रत्यर्पण को कनाडा के 1999 के प्रत्यर्पण अधिनियम के तहत अल्बर्टा, एडमॉन्टन की अदालत ने पिछले दिसंबर में मंजूरी दे दी थी।
इस मामले में दूसरा वांछित संदिग्ध हत्यारा मई 2022 में कनाडा में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से मारा गया था। मीडिया रिपोर्ट में पुलिस अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि डुप्रे ने अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों से इनकार किया है।
Tagsगैंगस्टर की हत्याहत्याकनाडाईथाईलैंडगैंगस्टरभारतीयgangster murdermurdercanadianthailandgangsterindian
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





