
x
ओटावा (आईएएनएस)| कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने घोषणा की है कि कनाडा यूक्रेन को चार अतिरिक्त लेपर्ड 2 युद्धक टैंक प्रदान करेगा। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रूडो ने शुक्रवार को कहा कि कनाडा एक बख्तरबंद वाहन और 5 हजार से अधिक राउंड गोला-बारूद भी यूक्रेन को देगा। इसके अलावा रूसी संसद के निचले सदन के सदस्यों और मंत्रियों सहित लगभग 200 और व्यक्तियों और संस्थाओं पर नए प्रतिबंध लगाएगा। शुक्रवार को कनाडा के विदेश मामलों के मंत्री मेलानी जोली ने संघर्ष से संबंधित यौन हिंसा और रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु खतरों को दूर करने के लिए यूक्रेन को 32 मिलियन कनाडाई डॉलर (25.6 मिलियन डॉलर) से अधिक के मदद की घोषणा की।
जनवरी में, कनाडा की रक्षा मंत्री अनीता आनंद ने कहा कि देश यूक्रेन को चार युद्धक टैंक भेजेगा। कनाडाई सशस्त्र बलों के पास वर्तमान में 82 जर्मन निर्मित लेपर्ड 2 युद्धक टैंक हैं।
फरवरी 2022 से, कनाडा ने यूक्रेन को 5 बिलियन कनाडाई डॉल से अधिक की मदद की प्रतिबद्धता जताई।
Tagsकनाडा प्रधानमंत्रीकनाडाजस्टिन ट्रूडोयूक्रेनयुद्धक टैंकटैंकcanada prime ministercanadajustin trudeauukrainebattle tanktank
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





