विश्व

Canada: कनाडा गई लड़की की मौत

Bharti Sahu 2
9 July 2024 9:43 AM IST
Canada: कनाडा गई लड़की की मौत
x
Canada कनाडा : कनाडा में एक और पंजाबी लड़की की मौत हो गई। पंजाब के मानसा जिले के एक किसान द्वारा 2 महीने पहले अपनी एक एकड़ जमीन बेचकर बेटी को कनाडा भेजा था बेटी की कनाडा में हार्टअटैक से मौत हो गयी बेटी की मौत की खबर से परिवार सदमे में है और पंजाब सरकार से अपील कर रहा है कि उनकी बेटी की लाश को भारत लाकर उन्हें सौंपा जाए ताकि वह अपनी बेटी का आखिरी बार मुंह देख सके। बेटी की लाश को भारत लाने के लिए 35 लख रुपए खर्च आएंगे, लेकिन अब उनके पास पैसे नहीं है। उन्होंने कहा कि सोचा था कि बेटी कनाडा जाकर घर की गरीबी दूर करेगी और अपनी दो बहनों और भाई का अच्छा भविष्य बनाएगी, लेकिन हमारे सपने चकनाचूर हो चुके हैं।
Next Story