विश्व

कैलिफोर्निया में बर्फ में फंसे लोगों को बचाने का अभियान

jantaserishta.com
9 March 2023 8:43 AM IST
कैलिफोर्निया में बर्फ में फंसे लोगों को बचाने का अभियान
x
लॉस एंजेलिस (आईएएनएस)| अमेरिका के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य कैलिफोर्निया में खोजी दल ने भारी हिमपात के कारण राज्य के पर्वतीय इलाकों में फंसे लोगों को निकालने का अभियान शुरू किया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने यूएसए टुडे की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि सर्दियों के मौसम में कैलिफोर्निया के पहाड़ों पर 40 से 46 इंच तक बर्फ जमा हो जाती है।
कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजॉम ने पिछले हफ्ते 13 काउंटियों में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी थी, भयंकर तूफानों ने निवासियों को बर्फ से बुरी तरह प्रभावित किया।
तेज हवा के झोंकों के साथ भारी बर्फबारी ने मध्य और दक्षिणी सिएरा नेवादा के कुछ हिस्सों में हिमस्खलन की आशंका बढ़ा दी है।
लॉस एंजिल्स टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकारियों को पहले से ही भारी बर्फबारी होने की जानकारी होने के बावजूद उन्होंने बचाव के लिए कोई तैयारी नहीं की।
पूवार्नुमानकर्ताओं ने कहा कि इस सप्ताह के अंत में उत्तरी कैलिफोर्निया में और अधिक बर्फबारी और बारिश की आशंका है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story