विश्व

ड्रोन हमले की साजिश नाकाम होने के बाद कंबोडिया ने किए सख्त नियम लागू

jantaserishta.com
16 Feb 2025 11:16 AM IST
ड्रोन हमले की साजिश नाकाम होने के बाद कंबोडिया ने किए सख्त नियम लागू
x
नोम पेन्ह: कंबोडिया की सरकार ने ड्रोन पंजीकरण को अनिवार्य कर दिया है। यह कदम तब उठाया गया जब सुरक्षा बलों ने सीनेट अध्यक्ष समदेच तेचो हुन सेन के घर पर ड्रोन हमले की साजिश को नाकाम किया। अब ड्रोन उपयोगकर्ताओं को अपने उपकरणों का विवरण स्थानीय पुलिस स्टेशनों में दर्ज कराना होगा।
समाचार एजेंसी सिंहुआ के अनुसार, शुक्रवार को आंतरिक, कृषि और नागरिक उड्डयन मंत्रियों द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया कि इस नए नियम का उद्देश्य देश में सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था और सामाजिक स्थिरता बनाए रखना है। यह आदेश शनिवार को आधिकारिक रूप से प्रकाशित किया गया।
इस नियम के तहत, जो ड्रोन दो किलोग्राम या उससे अधिक वजन उठा सकते हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से पंजीकृत कराना होगा। उपयोगकर्ताओं को ड्रोन का निर्माता, मॉडल, सीरियल नंबर, अधिकतम उड़ान गति और भार जैसी जानकारी देनी होगी। इसके अलावा, ड्रोन उड़ाने वालों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
ड्रोन का उपयोग केवल सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक ही किया जा सकता है। यदि किसी को रात में ड्रोन उड़ाना है, तो इसके लिए विशेष अनुमति लेनी होगी। बिना अनुमति के एक साथ पांच या उससे अधिक ड्रोन उड़ाना भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। कुछ संवेदनशील और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में ड्रोन का संचालन पूरी तरह से वर्जित रहेगा।
इसके अलावा, नागरिक और सैन्य हवाई अड्डों के तीन किलोमीटर के दायरे में ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं होगी। जो भी इन नियमों का उल्लंघन करेगा, उसे कानून के तहत दंडित किया जाएगा।
यह आदेश तब जारी किया गया जब 72 वर्षीय हुन सेन ने मंगलवार को खुलासा किया कि उनके घर पर ड्रोन हमले की एक साजिश को नाकाम किया गया है। उन्होंने एक ध्वनि क्लिप भी जारी की, जिसमें कथित चरमपंथियों के बीच हुई बातचीत सुनी जा सकती है। इन लोगों ने एक कृषि ड्रोन से गैसोलीन डालकर उनके घर को जलाने की योजना बनाई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story