
x
Bangkok बैंकॉक: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा पर हमले फिर से शुरू हो गए हैं। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ने दक्षिण कोरिया में समिट के दौरान सुलह कराकर सीजफायर के दस्तावेज पर हस्ताक्षर करवाए थे, जो अब टूट गया है। दोनों देश हालिया हमले को लेकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। सिन्हुआ ने थाईलैंड रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सुरसंत कोंगसिरी के हवाले से बताया कि कंबोडिया के साथ सीमा पर चल रही झड़पों में नौ थाई सैनिक मारे गए हैं और 120 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
झड़पों की वजह से लगभग 2,00,000 थाई आम लोगों को बेघर होना पड़ा है, जिन्होंने रिफ्यूजी कैंपों में पनाह ली है। सुरसंत ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि तीन रिफ्यूजी के मारे जाने की खबर है, और अब तक कुल 849 रिफ्यूजी कैंप बनाए गए हैं। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की ओर से साझा जानकारी के अनुसार कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा कि थाईलैंड के साथ सीमा पर हुए नए झगड़े में कम से कम 10 कंबोडियाई आम नागरिक मारे गए हैं और 60 घायल हुए हैं।
कंबोडियन रक्षा मंत्रालय के अवर सचिव और प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल माली सोचेता ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, "10 आम नागरिक मारे गए, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है और 60 आम नागरिक घायल हुए हैं। कंबोडिया-थाईलैंड बॉर्डर पर झगड़ा रविवार दोपहर से फिर से शुरू हो गया है और गुरुवार सुबह तक भी जारी रहा।"
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि थाई सेना ने कंबोडियाई इलाके में कई जगहों पर तोप के गोले दागे हैं। इस बीच, करीब 200 हॉस्पिटल और क्लिनिक अलग-अलग स्तरों पर प्रभावित हुए हैं। थाईलैंड के दूसरे आर्मी एरिया कमांड ने गुरुवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि झड़पें अभी भी जारी हैं, और कंबोडियाई सेना थाईलैंड के उबोन रत्चथानी और सिसाकेट प्रांतों में कई जगहों पर फायरिंग कर रही है।
Tagsथाईलैंडकंबोडियासीमा झड़पसीजफायर टूटसैनिक हताहतनागरिक प्रभावितरिफ्यूजीतोपों के गोलेहॉस्पिटल प्रभावितअंतरराष्ट्रीय तनावजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





