विश्व
कैलिफोर्निया: हॉफ मून बे में सामूहिक गोलीबारी के पीड़ितों की हुई पहचान
jantaserishta.com
26 Jan 2023 4:55 PM IST

x
लॉस एंजेलिस (आईएएनएस)| उत्तरी कैलिफोर्निया के हाफ मून बे में सामूहिक गोलीबारी में मारे गए सात मजदूरों की पहचान कर ली गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मृतक मजदूरों की पहचान जोस पेरेज, 50 वर्षीय मार्टिनेज जिमेनेज, 66 वर्षीय किझोंग चेंग, 64 वर्षीय जिंग्जी लू, 73 वर्षीय झिशेन लियू, 74 वर्षीय ऐक्सियांग झांग और 43 वर्षीय यताओ बिंग के रुप में हुई है।
पेरेज की उम्र अभी ज्ञात नहीं है।
घायल हुए आठवें व्यक्ति जोस पेरेज के भाई प्रेडो रोमेरो पेरेज थे। दोनों मेक्सिकन नागरिक हैं।
पीड़ित मुख्य रूप से मैक्सिकन और चीनी अप्रवासी हैं। इनमें से कुछ सालों से मशरूम फार्म में काम कर रहे थे।
67 वर्षीय संदिग्ध झाओ चुनली, जिसने गोलीबारी के तुरंत बाद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था, को बुधवार को पहली बार रेडवुड सिटी में हॉल ऑफ जस्टिस में अदालत में पेश किया गया।
उसकी गिरफ्तारी की सुनवाई 16 फरवरी तक के लिए टाल दी गई है। तब तक वह जेल में रहेगा।
हाफ मून बे के निवासियों ने शहर के चारों ओर पीड़ितों के लिए स्मारक स्थापित किए हैं, मोमबत्तियां जलाई हैं और उन दो स्थानों पर फूल अर्पित किए हैं, जहां वे मारे गए थे।
यह हमला तब किया गया, जब 21 जनवरी को चंद्र नव वर्ष मनाने के लिए मोंटेरे पार्क में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी। हमले में हुई मौतों पर राज्य अभी भी शोक मना रहा है।
मॉन्टेरी पार्क में सामूहिक गोलीबारी के 72 वर्षीय बंदूकधारी ने अगले दिन पुलिस अधिकारियों के साथ मुठभेड़ के बाद खुद को गोली मार ली थी।
स्टार बॉलरूम डांस स्टूडियो में हुई इस दुखद घटना में पांच महिलाओं और पांच पुरुषों की मौत हो गई, जबकि अन्य 10 लोगों को चोटें आईं।
शूटर की पहचान हू कैन ट्रान के रूप में हुई है, जिसके वियतनामी मूल का एक एशियाई होने की संभावना है।
गन वॉयलेंस आर्काइव चलाने वाले नॉन-प्रॉफिट ग्रुप के अनुसार, साल के शुरुआत से लेकर अब तक अमेरिका में 36 सामूहिक गोलीबारी हुई है, जबकि पिछले पूरे साल 647 गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





