विश्व

कैलिफोर्निया में तूफान से एक लाख से अधिक घरों की बिजली गुल

jantaserishta.com
25 Feb 2023 8:49 AM IST
कैलिफोर्निया में तूफान से एक लाख से अधिक घरों की बिजली गुल
x
लॉस एंजेलिस (आईएएनएस)| कैलिफोर्निया में आए तूफान की वजह से एक लाख से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने पॉवरआउटेज यूएस के हवाले से बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे तक लगभग 1 लाख 16 हजार लोग बिना बिजली के थे। राष्ट्रीय मौसम सेवा (एनडब्ल्यूएस) ने कहा कि गुरुवार को बारिश, ओलावृष्टि और हिमपात के साथ राज्य में तूफान आया। इसके कारण भारी हिमपात के साथ-साथ ठंडी व तेज हवाएं सप्ताहांत तक चलती रहेंगी।
मौसम विभाग ने शुक्रवार से शनिवार तक वेंचुरा काउंटी और लॉस एंजिल्स काउंटी पहाड़ों के लिए एक बर्फऱ्ीले तूफान की चेतावनी जारी की।
सिएरा हिमस्खलन केंद्र ने शुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह तक सिएरा नेवादा पहाड़ों के कुछ हिस्सों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी भी जारी की।
स्थानीय एजेंसियों के सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, बिजली की कटौती के अलावा, कई सड़कें और राजमार्ग बंद हो गए हैं और बर्फ जमा हो गई।
अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि रविवार तक बिजली की पूर्ण बहाली हो जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story